Sat 31 Oct 2026

ब्रेकिंग

जिलाधिकारी, अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान चलाया जा रहा है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का अपर जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर,

नवनियुक्त जिला सचिवों का अंकित सिंह परिहार ने किया स्वागत

रात के अंधेरे में खोद डाली जमीन

थाना भोट क्षेत्रान्तर्गत स्थित “इम्पेक्ट कॉलेज” में साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। ब्यूरो रिपो

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

दौड़ में दिखा युवाओं का जोश : राजेपुर मैराथन में प्रतिभागियों ने लगाया दम

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Sep 13, 2026
Post views : 126

चौरा पुल से राजेपुर तक हुई मैराथन, विधायक पंकज गुप्ता ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

उन्नाव। सिकंदरपुर सरोसी क्षेत्र में रविवार को सड़क पर युवाओं का जोश और उत्साह देखने को मिला। चौरा पुल से राजेपुर तक आयोजित मैराथन में बड़ी संख्या में युवाओं ने दौड़ लगाकर अपनी फिटनेस और दमखम का प्रदर्शन किया। राजेपुर मैराथन प्रतियोगिता-2026 में प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। दौड़ के दौरान युवाओं में आगे निकलने की होड़ रही।अतुल सिंह की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में सदर विधायक पंकज गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने प्रतिभागियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। आयोजकों ने विधायक का माला और पटका पहनाकर स्वागत किया। मैराथन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को उनकी मेहनत के लिए सम्मानित किया गया। प्रथम से लेकर दसवें स्थान तक आने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, मेडल और उपहार दिए गए। सम्मान मिलने पर विजेताओं के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। विधायक ने सभी प्रतिभागियों को आगे भी खेलों में सक्रिय रहने और अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया। विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि खेल युवाओं को स्वस्थ रखने के साथ उन्हें अनुशासन और मेहनत का महत्व भी सिखाते हैं। मैराथन जैसे आयोजन युवाओं को अपनी क्षमता पहचानने और लक्ष्य हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करने का मौका देते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए ऐसे खेल आयोजनों को बढ़ावा मिलना जरूरी है। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए अतुल सिंह और आयोजन समिति को बधाई दी। साथ ही प्रतिभागियों की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी खेल गतिविधियों से जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में बजरंग सेना की प्रदेश अध्यक्ष नीतू सिंह सेंगर, उदय प्रताप समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, आयोजक और प्रतिभागी मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन