Tue 03 Nov 2026

ब्रेकिंग

चार लाख रुपये भी ले गए चोर

लोकतंत्र की आवाज बुलंद करने लखनऊ पहुंचे प्रवीण भानु

विधायक अनिल सिंह के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचे कार्यकर्ता

लोकतंत्र के मुद्दे पर भरी हुंकार

एक गिरफ्तार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

एसपी का कड़ा रुख : 25 दरोगाओं का फेरबदल, चेतावनी साफ

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Dec 13, 2025
Post views : 500

उग्रसेन सिंह को सौंपी गई किला चौकी, अब कामकाज पर होगी कसौटी

उन्नाव। जनपद में कानून-व्यवस्था को लेकर अब पुलिस प्रशासन किसी भी तरह की ढिलाई के मूड में नहीं है। शनिवार को हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के साथ ही जिला पुलिस ने साफ संदेश दे दिया है कि लापरवाही बरतने वाले चौकी और थाना प्रभारियों को अब बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई केवल तबादला नहीं, बल्कि सख्त चेतावनी के तौर पर देखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह के निर्देश पर 25 उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में कई संवेदनशील थानों, चौकियों, पुलिस लाइन, शिकायत प्रकोष्ठ, चुनाव सेल और महिला थाना से जुड़े अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। प्रशासन का मानना है कि लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे अधिकारियों के कारण कामकाज में शिथिलता आ रही थी, जिसे खत्म करना जरूरी हो गया था।

एसपी का दो टूक संदेश

पुलिस प्रशासन की ओर से साफ कहा गया है कि अब हर चौकी और थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर सीधी नजर रखी जाएगी। फरियादियों की सुनवाई में देरी, क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण में कमजोरी या शिकायतों को नजरअंदाज करने जैसी शिकायतें मिलने पर सीधे कार्रवाई की जाएगी। केवल कुर्सी बदलने तक मामला सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जिम्मेदारी न निभाने वालों पर विभागीय कदम भी उठाए जाएंगे।

फील्ड में उतारने पर जोर

इस बार के फेरबदल में खास बात यह रही कि पुलिस लाइन में तैनात कई उपनिरीक्षकों को सीधे फील्ड की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, कुछ चौकी प्रभारियों को हटाकर अन्य थानों में भेजा गया है। इससे साफ है कि प्रशासन अब कागजी काम से ज्यादा जमीन पर काम चाहता है।

जनता से जुड़े काम होंगे प्राथमिकता

शिकायत प्रकोष्ठ, महिला थाना और प्रमुख चौकियों पर तैनाती को लेकर भी विशेष ध्यान दिया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि महिलाओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों से जुड़ी शिकायतों में किसी भी तरह की टालमटोल अब स्वीकार नहीं की जाएगी। हर शिकायत का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण अनिवार्य होगा।

संदेश साफ, चेतावनी कड़ी

पुलिस अधीक्षक के आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरण आदेश का तत्काल पालन किया जाए। किसी भी स्तर पर हीलाहवाली या आदेश की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है। इस बड़े फेरबदल के जरिए जिला पुलिस ने साफ कर दिया है कि अब काम बोलेगा। कानून-व्यवस्था में ढिलाई, लापरवाही या मनमानी करने वाले चौकी प्रभारियों के लिए उन्नाव में अब कोई जगह नहीं है। प्रशासन को उम्मीद है कि इस सख्त कदम से जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और आम जनता का भरोसा पुलिस पर और बढ़ेगा।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन