Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

वरिष्ठ कांग्रेस नेता की बेटी अंदलीब रहमान को आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव में बनाया प्रत्याशी ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

व्यापारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

गंगाघाट पुलिस ने पति समेत चार पर दर्ज की रिपोर्ट

चैंपियनशिप में अलग-अलग भार वर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

महिला को बंधक बनाया, पांच लाख मांगे

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

रामभक्ति के रंग में उन्नाव : सदर विधायक ने यात्रा दल को दी विदाई

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Nov 24, 2025
Post views : 268

एसपी जय प्रकाश सिंह ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायज़ा लिया

उन्नाव। अयोध्या में 25 नवंबर को प्रस्तावित ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर जिले में सोमवार को पूरे दिन भक्तिमय और तैयारी वाला माहौल बना रहा। सुबह उन्नाव से राम भक्तों का बड़ा दल विशेष बसों से अयोध्या के लिए रवाना हुआ। रवानगी स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ गूंज रही थी और ढोल, नगाड़ों व जयकारों ने पूरे परिसर को रामभक्ति के रंग में रंग दिया। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने यात्रा दल को सम्मानपूर्वक विदा किया। उन्होंने भक्तों को माला और पटका पहनाकर आशीर्वाद दिया और कहा कि अयोध्या में होने वाला ध्वजारोहण देश के लिए गर्व का क्षण है।

विधायक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति इस आयोजन को ऐतिहासिक बना देगी। आयोजन समिति ने सभी यात्रियों को पहचान पत्र भी दिए ताकि अयोध्या में प्रवेश और सुरक्षा व्यवस्था के दौरान कोई दिक्कत न आए। बसों में बैठते समय महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में उत्साह साफ नजर आया। कई श्रद्धालु पहली बार इतने बड़े धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बनने जा रहे थे। रवाना होने से पहले सामूहिक आरती हुई। स्थानीय लोगों ने फल, पानी और प्रसाद वितरित कर भक्तों को शुभ यात्रा दी। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री सुनील गुप्ता, विभाग अध्यक्ष सुरेश पांडेय और प्रांत मंत्री अविनाश उपस्थित थे।

प्रशासन तैयार, यातायात व्यवस्था सख्त

इधर, अयोध्या में प्रस्तावित कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए उन्नाव पुलिस लगातार मैदानी समीक्षा कर रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने थाना दही क्षेत्र के पुरवा मोड़ डायवर्जन प्वाइंट का निरीक्षण किया। उन्होंने रूट डायवर्जन, भारी वाहनों की आवाजाही और ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की तैयारियों की जांच की। मौके पर मौजूद कर्मियों को भीड़ प्रबंधन और यातायात नियंत्रण के संबंध में निर्देश दिए गए। इसके बाद एसपी जय प्रकाश सिंह ने थाना अजगैन क्षेत्रांतर्गत नवाबगंज टोल प्लाजा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने टोल प्रबंधन और ट्रैफिक ड्यूटी में लगे पुलिस बल से तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

एसपी ने कहा कि ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान जिले में आने-जाने वाले वाहनों की संख्या बढ़ सकती है, इसलिए हर प्वाइंट पर सतर्कता जरूरी है। उन्नाव प्रशासन और पुलिस की इन तैयारियों का उद्देश्य यही है कि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुचारु रहे, ताकि अयोध्या के ऐतिहासिक आयोजन में किसी प्रकार की बाधा न आए।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन