Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

ठंड में राहत का भरोसा : सदर विधायक ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Jan 2, 2026
Post views : 289

जरूरतमंदों के दर्द सुनते ही आवास पर मंगवाए कंबल, लोगों को मिली सीधी राहत

उन्नाव। शुक्रवार की सुबह सदर विधायक पंकज गुप्ता के आवास पर क्षेत्र की महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में पहुंचे। लोगों ने कड़ाके की ठंड से जूझ रहे गरीब और जरूरतमंद परिवारों की स्थिति बताते हुए कंबलों की आवश्यकता से विधायक को अवगत कराया। बताया गया कि ठंड बढ़ने के साथ ही कई परिवारों के सामने रात गुजारना मुश्किल हो रहा है। लोगों की बात सुनते ही सदर विधायक ने बिना किसी देरी के तत्काल मदद का निर्णय लिया। आवास पर ही कंबलों की व्यवस्था कर जरूरतमंदों को वितरित कराया गया। कंबल मिलते ही बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के चेहरों पर राहत साफ दिखाई दी। मौजूद लोगों ने इस त्वरित पहल को सराहनीय बताया। इस अवसर पर सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि ठंड के इस मौसम में किसी भी जरूरतमंद को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते आम लोगों की पीड़ा को समझना और समय पर मदद पहुंचाना उनका कर्तव्य है। विधायक ने यह भी कहा कि क्षेत्र में जहां कहीं भी जरूरतमंद परिवारों को सहायता की आवश्यकता होगी, वहां हर संभव मदद की जाएगी। कंबल वितरण के दौरान क्षेत्र के लोगों ने विधायक के इस कदम की प्रशंसा करते हुए कहा कि समय पर मिली सहायता से कई परिवारों को बड़ी राहत मिली है। स्थानीय महिलाओं ने बताया कि इस तरह की मानवीय पहल से गरीबों का भरोसा मजबूत होता है। कड़ाके की ठंड के बीच किया गया यह प्रयास जरूरतमंदों के लिए राहत तो बना ही, साथ ही समाज में आपसी सहयोग और संवेदना का संदेश भी देकर गया।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन