Mon 25 May 2026

ब्रेकिंग

बच्चों और युवाओं ने दिखाई दिलचस्पी

शुरु हुई 29वीं अंतरजनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता

सड़क पर नमाज और प्रतिबंधित पशुओं के कटान पर सख्ती रहेगी

मंत्री राजभर के बयान से गरमाई सियासत

खेत से लौटते समय अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन : कहा- महंगाई ने तोड़ी आम आदमी की कमर

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, May 18, 2026
Post views : 61

जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को भेजा गया ज्ञापन

उन्नाव। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए बढ़ी हुई दरों को वापस लेने की मांग उठाई। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रशासन को सौंपा गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम लोगों का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है और सरकार राहत देने के बजाय जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा रही है। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि ईंधन की कीमतों में लगातार इजाफा होने से हर वर्ग प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उनके मुताबिक डीजल और पेट्रोल महंगे होने का असर सिर्फ वाहनों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका सीधा असर बाजार और रोजमर्रा की जरूरतों पर भी पड़ता है। उन्होंने कहा कि परिवहन खर्च बढ़ने से फल, सब्जी, अनाज और अन्य जरूरी सामानों की कीमतें भी लगातार ऊपर जा रही हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी मध्यम वर्ग और मजदूर तबके को उठानी पड़ रही है। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमत सिंह ने कहा कि मौजूदा हालात में गरीब परिवारों के लिए घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों का फायदा चुनिंदा लोगों तक सीमित है, जबकि आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर प्रशासन तक आवाज उठाती रहेगी।कार्यक्रम में संगठन उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश शुक्ला, जंग बहादुर सिंह, अनुराग सिंह समेत कई नेताओं ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि यदि महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।इसके बाद कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा, जहां सिटी मजिस्ट्रेट को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की बढ़ी कीमतों को तत्काल वापस लेने के साथ-साथ महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई। प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान बोधराज सिंह, अशोक अवस्थी, आशुतोष शर्मा, कफनधारी, कन्हई कुरील, तन्मय श्रीवास्तव, बाबूराम निषाद, प्रदीप शर्मा और मणिकांत रावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन