Sun 13 Sep 2026

ब्रेकिंग

सरकार के खिलाफ नारेबाजी

राजेपुर मैराथन में प्रतिभागियों ने लगाया दम

जातिसूचक गाली देकर धमकाने और 21 लाख की मांग का आरोप; केस दर्ज

120 परिवारों को मिली राहत

शादी की बात कैंसिल करने पर युवती से मारपीट और छेड़खानी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

आजाद के समर्थन में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता : सरकार के खिलाफ नारेबाजी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Sep 13, 2026
Post views : 4

अंबेडकर पार्क में धरना देकर उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, काफिले से कथित बदसलूकी पर जताया विरोध

उन्नाव। गोंडा में बर्तन कारोबारी विनोद कुमार साहनी की हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को कथित तौर पर रोके जाने के विरोध में रविवार को उन्नाव में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आवाज बुलंद की। सिविल लाइन स्थित अंबेडकर पार्क में कार्यकर्ताओं ने धरना देकर घटना पर नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उनका कहना था कि चंद्रशेखर आजाद पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका दुख साझा करने और न्याय की लड़ाई में साथ खड़े होने जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में उन्हें रोकने के साथ उनके काफिले के साथ भी कथित रूप से दुर्व्यवहार किया गया।

दोषियों पर कार्रवाई की मांग

धरने में शामिल कार्यकर्ताओं ने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उनका आरोप था कि यदि काफिले के साथ हमला या अभद्रता की गई है तो इसकी जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही घटना में पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच कर दोष पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधि के तौर पर चंद्रशेखर आजाद पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे। ऐसे में उन्हें रोकने और उनके साथ कथित दुर्व्यवहार की घटना को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मामले में पारदर्शी तरीके से जांच होने पर ही वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि विनोद कुमार साहनी के परिवार को न्याय दिलाने की मांग जारी रहेगी। उन्होंने सरकार से घटना का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन