Sat 12 Sep 2026

ब्रेकिंग

रामपुर ने पूरे सूबे में अपनी कर्मठता और कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

अंडर 14 हॉकी गर्ल्स ने नगर विधायक , आकाश सक्सेना से सुविधाओं को लेकर पत्र सौंपा, ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

मौके पर जेसीबी चलने का आरोप

पुलिस ने घर के पास से दबोचा

मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : संस्कारों से गढ़ते हैं भविष्य

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Sep 7, 2026
Post views : 52

शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सम्मान समारोह में सदर विधायक ने शिक्षकों को किया सम्मानित

उन्नाव। शिक्षक केवल विद्यार्थियों को पढ़ाने का काम नहीं करते, बल्कि उनके व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण में भी अहम भूमिका निभाते हैं। शिक्षक समाज के मार्गदर्शक और राष्ट्र निर्माण के आधार स्तंभ हैं। उनके ज्ञान, संस्कार और समर्पण से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है। यह बात सदर विधायक पंकज गुप्ता ने शिक्षक दिवस पर सिकंदरपुर सरोसी में आयोजित सम्मान समारोह में कही। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, सिकंदरपुर सरोसी की ओर से होटल न्यू भजन में आयोजित कार्यक्रम में विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिक्षकगणों ने माला पहनाकर और गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्हें अंगवस्त्र और भगवान श्रीकृष्ण का चित्र भेंटकर सम्मानित किया गया।विधायक ने उपस्थित शिक्षकों को पटका पहनाकर सम्मानित किया और शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान हमेशा सर्वोच्च रहा है। शिक्षक अपने ज्ञान और संस्कारों के माध्यम से विद्यार्थियों को सही दिशा देते हैं और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए तैयार करते हैं। ऐसे में शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष कपिल त्रिवेदी, महामंत्री अमित मिश्रा, संगठन मंत्री सुरेंद्र तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष शशिकांत दुबे, संरक्षक गिरीश कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष माया उपाध्याय व कोकिला, अनुराग, राहुल, जिला महामंत्री संकल्प मिश्रा, जिला अध्यक्ष भारत चित्रांशी, जिला उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष शिवशंकर, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कन्नौजिया, जिला महामंत्री मनीष जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष आनंद अवस्थी समेत अन्य शिक्षक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन