Fri 30 Oct 2026

ब्रेकिंग

जिलाधिकारी, अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान चलाया जा रहा है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का अपर जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर,

नवनियुक्त जिला सचिवों का अंकित सिंह परिहार ने किया स्वागत

रात के अंधेरे में खोद डाली जमीन

थाना भोट क्षेत्रान्तर्गत स्थित “इम्पेक्ट कॉलेज” में साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। ब्यूरो रिपो

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

दुकान के बाहर खड़े आठ वाहनों में लगी आग : सात पूरी तरह जले

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Oct 18, 2026
Post views : 84

ऑटो पार्ट्स संचालक ने रंजिश में आग लगाने का लगाया आरोप

उन्नाव। बीघापुर में पाही रोड स्थित न्यू राज ऑटो पार्ट्स की दुकान के बाहर खड़े ग्राहकों के आठ दोपहिया वाहन आग की चपेट में आ गए। इनमें सात वाहन पूरी तरह जल गए, जबकि एक पल्सर आधी जल गई। जगदीशपुर निवासी दुकान संचालक राजू विश्वकर्मा के मुताबिक, वह 17 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात करीब साढ़े नौ बजे उन्हें दुकान के बाहर खड़े वाहनों में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर उन्होंने परिवार के साथ आग बुझाई। राजू के अनुसार, जले वाहनों में तीन डिस्कवर, एक पल्सर, एक आर-15, एक स्कूटी और एक महिंद्रा सिंचूरो शामिल हैं। ये सभी वाहन मरम्मत के लिए दुकान पर आए थे। दुकान संचालक ने आसपास जानकारी करने के दौरान पटेल मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे में ब्रेजा कार दिखाई देने की बात कही है। उन्होंने कठार निवासी राजकुमार यादव पर पुरानी रंजिश के चलते वाहनों में आग लगाने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर बीघापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आग लगने के कारणों और लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन