Mon 27 Jul 2026

ब्रेकिंग

नौ लोगों पर रिपोर्ट

वरिष्ठ पत्रकार आशीष पांडेय के पिता डीएन पांडेय का निधन

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन कर दिया स्वच्छता का संदेश

एक डिजाइन ने खोल दी 918 गद्दों की कहानी

पढ़ाने वालों की सेहत का भी सरकार रखेगी हिसाब

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बढ़ते शीतलहर प्रकोप से छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर : कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 17 जनवरी तक बंद

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Jan 16, 2026
Post views : 387

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद में लगातार बड़ रही कड़ाके की ठण्ड व शीतलहर को मद्देनजर रखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने छात्र-छात्रों की सुरक्षा हेतु यह निर्णय लिया है।

डीएम आदेशानुसार कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय सहायता प्राप्त एवं निजी स्कूलों में 17 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है।

विद्यार्थियों के लिए ही रहेगा अवकाश

डीएम द्वारा जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए रहेगा सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी पूर्व निर्धारित समयँ अनुसार विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।इस दौरान स्कूलों में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य नियमित रूप से जारी रहेंगे।

स्कूलों में होंगे विभागीय कार्य अवकाश अवधि के दौरान शिक्षक विद्यालय में रहकर पंजिकाओं का अद्यतन, अभिलेखों का संधारण,विभागीय पत्राचार तथा आगामी परीक्षाओं की तैयारियों से संबंधित कार्य पूर्ण करेंगे।विभाग ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

बच्चों की सुरक्षा हेतु दी गई प्राथमिकता

बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.विनीता ने बताया कि जिले में लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठण्ड समेत घने कोहरे और सुबह से शाम की गलन से बचाव हेतु यह निर्णय लिया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठण्ड का प्रकोप बना रह सकता है जिससे बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो सकती है।

बच्चों का स्वास्थय एवं सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए एहतियातन स्कूलों में अवकाश बढ़ाया गया है।स्थिति की समीक्षा के बाद अन्य निर्णय लिया जाएगा।

Tags :

Breaking Bareilly

The Lucknow Times

Times of Lucknow

Lucknow Times

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन