Sat 12 Sep 2026

ब्रेकिंग

रामपुर ने पूरे सूबे में अपनी कर्मठता और कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

अंडर 14 हॉकी गर्ल्स ने नगर विधायक , आकाश सक्सेना से सुविधाओं को लेकर पत्र सौंपा, ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

मौके पर जेसीबी चलने का आरोप

पुलिस ने घर के पास से दबोचा

मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

‘संस्कारदीप शिक्षक सम्मान समारोह एवं संस्था परिचय कार्यक्रम- : शिक्षा और संस्कार से ही सशक्त समाज का निर्माण मेयर विनोद अग्रवाल

आलम वारसी 2

Mon, Sep 7, 2026
Post views : 58

मुरादाबाद। रामगंगा विहार स्थित कुंदन रेस्टोरेंट में संस्कारदीप फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘संस्कारदीप शिक्षक सम्मान समारोह एवं संस्था परिचय कार्यक्रम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा, स्काउटिंग एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर स्व. श्री नारायण शर्मा की स्मृति में प्रदान किए गए ‘श्री नारायण शर्मा स्मृति सम्मान’ सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों का अभिनंदन किया गया। सम्मान पाकर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुख्य अतिथि विनोद अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के साथ उनके भीतर संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और संस्कार के माध्यम से ही एक सशक्त और जागरूक समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने संस्कारदीप फाउंडेशन की ओर से शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने का कार्य नहीं करते, बल्कि नई पीढ़ी के चरित्र, संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा के साथ संस्कार और चेतना को केंद्र में रखकर संस्कारदीप फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे प्रयास समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

इस दौरान संस्था की गतिविधियों और आगामी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। आयोजन के सफल संचालन पर संस्था की कार्यकारिणी समिति, पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी गई। कार्यक्रम में शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं संस्था से जुड़े पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Tags :

मुरादाबाद

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन