सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के तत्वाधान में भंडारे का आयोजन : शिव भक्तों की सेवा हेतु आयोजित भंडारे में अतिथियों को किया सम्मानित
आलम वारसी 2
Mon, Aug 24, 2026
मुरादाबाद। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष रवि चौधरी के नेतृत्व में श्रीकंठ सेवा समिति द्वारा शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए आयोजित भंडारे में गणमान्य अतिथियों का आगमन हुआ। कार्यक्रम में जिला कारागार अधीक्षक एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर अकादमी के पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार ने पहुंचकर शिव भक्तों की सेवा की। इस अवसर पर समिति की ओर से उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्रीकंठ सेवा समिति के गणमान्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों को भी प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने समिति द्वारा शिव भक्तों की सेवा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
जिला अध्यक्ष रवि चौधरी ने कहा कि शिव भक्तों की सेवा करना सौभाग्य और पुण्य का कार्य है। समिति एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पूरी श्रद्धा के साथ कांवड़ियों की सेवा की जा रही है। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता मजबूत होती है। उन्होंने सभी सहयोगियों एवं समिति सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
Tags :
मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन