*मुरादाबाद: 90 साल के बुजुर्ग की डीएम से मार्मिक अपील- : साहब, भू-माफियाओं से बचा लीजिए मेरी जिंदगी भर की पूंजी"
आलम वारसी 2
Thu, May 14, 2026
*मुरादाबाद: 90 साल के बुजुर्ग की डीएम से मार्मिक अपील- "साहब, भू-माफियाओं से बचा लीजिए मेरी जिंदगी भर की पूंजी"
*मुरादाबाद, उम्र 90 साल, शरीर जर्जर, लेकिन हौसला अभी भी जिंदा है। अमरोहा निवासी मोहम्मद अजमल अपने जीवन भर की कमाई से खरीदी गई जमीन को भू-माफियाओं के चंगुल से बचाने के लिए अपने अधिवक्ता के साथ कलेक्ट्रेट डीएम कार्यलय पहुचे
कांपते हाथों से डीएम को प्रार्थना पत्र देकर उन्होंने कहा- "साहब, मरने से पहले अपनी जमीन सुरक्षित देखना चाहता हूँ।"
मोहम्मद अजमल पुत्र इकराम उल्लाह ने के मुताबिक वर्ष 1981 में हरथला में पाई-पाई जोड़कर लगभग 390 वर्ग गज जमीन खरीदी थी। यह जमीन उनके बुढ़ापे का सहारा और बच्चों के भविष्य की उम्मीद है। 18 जनवरी 2006 को उन्होंने रईस अहमद पुत्र मकसूद अहमद के पक्ष में रजिस्टर्ड मुख्तार-ए-आम भी निष्पादित किया था। डीएम कार्यालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में बुजुर्ग का आरोप है कि मुरादाबाद के कुख्यात भू-माफिया इस बेशकीमती जमीन को हड़पना चाहते हैं। इसके लिए वे फर्जी दस्तावेज बनवाने से लेकर अदालत में फर्जी 'अजमल' को पेश करने तक के हथकंडे अपना रहे हैं। बुज़ुर्ग अजमल ने कहा, "मेरे जीते जी कोई दूसरा अजमल बनकर मेरी जमीन कैसे ले सकता है?"
90 वर्षीय अजमल ने डीएम को प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि वह अपनी जमीन पर चारदीवारी करवाना चाहते हैं, लेकिन भू-माफियाओं के गुर्गों के हमले का डर सता रहा है। इस जमीन के विवाद में पहले भी FIR दर्ज हो चुकी है और एक आरोपी जेल की हवा भी खा चुका है। इसके बावजूद माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और वे लगातार धमका रहे हैं।
90 पक्षियों बुजुर्ग अजमल ने डीएम से गुहार लगाई है कि मौके पर जांच हो प्रशासन 390 वर्ग गज जमीन की पैमाइश कराकर मौके पर जांच कराए। कागजात सही मिलने पर पुलिस सुरक्षा में बाउंड्री वॉल बनाने की अनुमति दी जाए। एक असहाय बुजुर्ग होने के नाते उन्हें भू-माफियाओं के आतंक से स्थायी सुरक्षा प्रदान की जाए। वही पीड़ित ने बुज़ुर्ग ने अपने दावे की पुष्टि के लिए बैनामा की प्रमाणित छायाप्रति, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की डिग्रियां, आधार कार्ड और मामले में पहले दर्ज FIR की प्रतियां भी अधिवक्ता खुशरो सर्वर उर्फ बबली के साथ पेश होकर प्रार्थना पत्र के साथ संलग्न की हैं।
वहीं जिला प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट जांच कार्यवाही के आदेश दिए हैं
Tags :
मुरादाबाद।।
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन