Wed 16 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बालाजी जयंती के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन : मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एसपी सिटी रणविजय सिंह एवम जिला अध्यक्ष रवि चौधरी

आलम वारसी

Thu, Apr 2, 2026
Post views : 343

मुरादाबाद में बालाजी जयंती के अवसर पर महंत सूरत सिंह द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में एसपी सिटी रणविजय सिंह और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शोभा यात्रा में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बालाजी महाराज के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

मुरादाबाद।। बालाजी जयंती के शुभ अवसर पर महंत सूरत सिंह जी द्वारा शिवपुरी बालाजी मंदिर से भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सम्मानित क्षेत्रवासी एवं अन्य श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए और पूरे श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस पावन अवसर पर मुरादाबाद के एसपी सिटी श्री रणविजय सिंह जी एवं रवि चौधरी जी, जिला अध्यक्ष एवं मंत्री प्रतिनिधि 27 विधानसभा ग्रामीण, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी बतौर मुख्य अतिथि शोभा यात्रा में उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने भगवान बालाजी का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्रवासियों को बालाजी जयंती की शुभकामनाएं दीं तथा समाज में आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान गौरव कुमार (प्रमुख महासचिव), मोहित ठाकुर (मीडिया प्रभारी), अशोक सैनी (महानगर प्रभारी), मयंक वर्मा (जिला सचिव) सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे और शोभा यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

यह शोभा यात्रा श्रद्धा, भक्ति एवं सामाजिक एकता का प्रतीक बनी, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बालाजी महाराज के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

Tags :

मुरादाबाद।।बालाजी जयंती के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन