मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाकर गिरफ्तारी की माँग : सपा नेताओं ने वोट बचाओ देश बचाओ मार्च का ऐलान करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ की कार्रवाई की माँग।
THE LUCKNOW TIMES
Mon, Oct 5, 2026
बरेली।मतदाता सूची संशोधन और"वोट चोरी" के आरोपों को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए रविवार को बरेली में सपा जिला कार्यालय पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जहाँ पार्टी के नेताओं ने ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाए जाने समेत उनके खिलाफ मामला दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार किए जाने की माँग की है।सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि विशेष गहन संशोधन (SIR) के दौरान मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम हटाए गए हैँ वहीं उन्होंने यह भी दावा किया है कि SSR प्रक्रिया के तहत एक और अभ्यास से मतदाता सूची में और बदलाव हो सकते हैं।
सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने आरोप लगाया कि SIR अभ्यास के दौरान उत्तर प्रदेश,बिहार,पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में विपक्षी दलों के समर्थक माने जाने वाले मतदाताओं को प्रभावित किया गया।उन्होंने दावा यह भी किया है कि बरेली में भी मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर फेर बदल देखा गया है इसी कारण मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।सपा महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने दावा किया कि बरेली शहर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 1.17 लाख नाम हटाए गए, जबकि कैंट विधानसभा क्षेत्र से लगभग एक लाख नाम हटाए गए।उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के महत्व पर जोर देते हुए पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी.एन.शेषन के कार्यकाल का उल्लेख किया।
सपा ने 'वोट बचाओ,देश बचाओ' मार्च का किया ऐलान।
पूर्व मंत्री अताउर रहमान ने आरोप लगाया कि SIR अभ्यास के बाद SSR प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में और बदलाव की तैयारी चल रही थी।उन्होंने कहा कि मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में सपा 2 से 8,अक्टूबर तक 'लोकतंत्र बचाओ,देश बचाओ' अभियान चला रही है।रहमान ने घोषणा की कि पार्टी 8 अक्टूबर को सुबह 11 बजे सपा कार्यालय से 'वोट बचाओ,देश बचाओ' मार्च निकालेगी,यह मार्च डॉ0, बी.आर.अंबेडकर पार्क से होता हुआ गांधी पार्क पहुँचकर सम्पन्न होगा।सपा नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं समेत आम जनता से इसमें भाग लेने की अपील की है।
भोजपुरा विधायक शहज़िल इस्लाम ने दावा किया कि भोजपुरा में SIR प्रक्रिया के दौरान एक जीवित मतदाता, अतीक अहमद अंसारी को कथित तौर पर मृत घोषित कर दिया गया और बाद में उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया।विधायक अनुसार प्रशासन से शिकायत के बाद मतदाता का नाम फिर से जोड़ा गया।इस्लाम ने इस घटना को मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया की सटीकता से जुड़ी एक गंभीर चिंता बताया।पूर्व सांसद प्रवीण सिंह एरन ने भी चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाए और मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग की।उन्होंने तर्क दिया कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए चुनावी प्रणाली की निष्पक्षता में जनता का विश्वास होना आवश्यक है।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व महापौर सुप्रिया एरन,विधायक शहज़िल इस्लाम,पूर्व विधायक सुल्तान बेग,पूर्व महापौर डॉ0,आई, एस,तोमर समेत दर्जनों सपा नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
बरेली में मतदाता सूची संशोधन को लेकर सपा का यह ऐलान राजनीतिक बहस को और तेज कर सकता है। मतदाता सूची से नाम हटाए जाने व चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर ये आरोप सपा नेताओं द्वारा लगाए गए हैं और उपलब्ध सामग्री से इनकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी।इन विशिष्ट आरोपों पर चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया इसमें शामिल नहीं थी।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन