Wed 16 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज : धवनरोड में चला विशेष अभियान

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Apr 7, 2026
Post views : 570

अवैध कब्जे हटाए गए, दूकानदारों को दी सख्त चेतावनी

उन्नाव। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए मंगलवार दोपहर प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया। धवन रोड, दादामियां चौराहा और नगरपालिका रोड पर संयुक्त टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान की अगुवाई सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज ने की, इसके अलावा नगरपालिका ईओ संजय कुमार गौतम और शहर कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र पुलिस बल और पीएसी के जवानों के साथ मौके पर मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान सड़क और फुटपाथ पर फैले सामान को हटवाया गया। कई दुकानदारों को मौके पर ही सख्त चेतावनी दी गई कि सड़क पर कब्जा कर कारोबार करना न सिर्फ नियमों के खिलाफ है, बल्कि इससे आम लोगों को भारी परेशानी होती है। प्रशासन ने साफ कर दिया कि आगे ऐसी स्थिति मिलने पर सीधे जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सिटी मजिस्ट्रेट ने व्यापारियों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मकसद किसी का नुकसान करना नहीं, बल्कि शहर में सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करना है। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकान का सामान तय सीमा के भीतर ही रखें, ताकि सड़कें साफ रहें और जाम की समस्या कम हो।अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। सड़क किनारे गलत तरीके से खड़े वाहनों को हटवाया गया और कई चालकों को मौके पर समझाइश दी गई। हेलमेट पहनने और सही जगह पार्किंग करने को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। पीएसी की मौजूदगी से पूरे इलाके में सुरक्षा का माहौल बना रहा और कार्रवाई बिना किसी विवाद के पूरी हुई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया। उनका कहना था कि धवन रोड पर लंबे समय से अतिक्रमण के कारण रोज जाम लगता था, जिससे राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि यह सिर्फ शुरुआत है। शहर के अन्य व्यस्त बाजारों और सड़कों पर भी इसी तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे। अधिकारियों ने साफ कहा कि नियमों का पालन ही शहर को व्यवस्थित और सुरक्षित बना सकता है, इसलिए आम जनता और व्यापारियों का सहयोग जरूरी है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन