Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

आत्महत्या की जताई जा रही आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

दुर्घटना : एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बस टैंकर से टकराकर पलटी, 20 यात्री घायल

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Mar 15, 2026
Post views : 258

दो घायलों की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर; आधे घंटे तक यातायात प्रभावित

उन्नाव। लखनऊ–आगरा एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मटरिया टोल प्लाजा के पास गोरखपुर से दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार स्लीपर बस आगे चल रहे तारकोल से भरे टैंकर को ओवरटेक करते समय उससे टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क पर लहराते हुए पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और आसपास अफरातफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक बस में करीब 50 यात्री सवार थे। रात करीब 11:30 बजे जैसे ही बस मटरिया टोल प्लाजा के पास पहुंची, चालक ने आगे चल रहे टैंकर को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान बस टैंकर से टकरा गई और संतुलन बिगड़ने से पलट गई। दुर्घटना के बाद बस चालक और टैंकर चालक मौके से फरार हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही एक्सप्रेसवे पर तैनात गश्ती टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस और यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने राहत कार्य शुरू किया। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया।इस दुर्घटना में करीब 20 यात्री घायल हो गए। इनमें से नौ यात्रियों को ज्यादा चोटें आई थीं, जिन्हें औरास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों का इलाज औरास सीएचसी में किया गया। पुलिस के अनुसार हादसे में घायल यात्रियों में मुकेश यादव (24) निवासी पूरा बाजार अयोध्या, सानिया (18) अयोध्या, शाबिरा (38) अयोध्या, नितिन पांडेय (18) मलावन बस्ती, कुतुबुद्दीन (40) महाराजगंज और हिमांशु (19) निवासी सीवान, बिहार शामिल हैं। इनमें शाबिरा और कुतुबुद्दीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। टैंकर में सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाला तारकोल (डामर) भरा था। दुर्घटना के कारण एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। करीब आधे घंटे तक वाहनों की रफ्तार धीमी रही। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को हटवाकर रास्ता साफ कराया, तब जाकर यातायात सामान्य हो सका। औरास कोतवाली के प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि बस और टैंकर की टक्कर से यह हादसा हुआ है। नौ यात्रियों को ज्यादा चोटें आई थीं, जिनमें से दो को लखनऊ रेफर किया गया है। एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालकों की तलाश की जा रही है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन