Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

कैविनेट मंत्री व डीएम के नेतृत्व में सामूहिक योगाभ्यास कर दिया स्वस्थ भारत का संदेश

राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सैना की बहन ने किया MBBS पूरा

मिश्रा कॉलोनी में शुरू ध्वस्तीकरण

पेपर लीक की पुरानी टीस के बीच छात्रों ने आजमाई किस्मत

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड : एसएसपी ने ली सलामी, परखी पुलिस की तैयारी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Feb 6, 2026
Post views : 229

प्रशिक्षु आईपीएस संचित शर्मा और सीओ विनी सिंह भी रहीं मौजूद

उन्नाव। पुलिस लाइन में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया, जहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने परेड की सलामी ली और पूरे कार्यक्रम का निरीक्षण किया। परेड में रिक्रूट आरक्षियों के साथ पुलिस लाइन का बल, विभिन्न कार्यालयों और थानों में तैनात पुलिसकर्मी शामिल हुए। अनुशासन, टर्नआउट और ड्रिल को लेकर अधिकारियों ने बारीकी से परख की। परेड के दौरान एसएसपी ने जवानों की फिटनेस, वर्दी की साज सज्जा और ड्रिल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस बल की मजबूती का आधार अनुशासन और नियमित प्रशिक्षण है।

परेड में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रशिक्षण और कार्यशैली में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परेड के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन परिसर का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान पीआरवी वाहनों की स्थिति, उनकी तैनाती और रिस्पॉन्स सिस्टम की जानकारी ली गई। मेस और बैरक का निरीक्षण करते हुए साफ सफाई, भोजन की गुणवत्ता और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष जोर दिया गया। जहां भी कमियां पाई गईं, वहां संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने कहा कि पुलिस लाइन किसी भी जनपद की रीढ़ होती है। यहां की व्यवस्था जितनी बेहतर होगी, फील्ड में तैनात पुलिस उतनी ही प्रभावी ढंग से काम कर पाएगी। उन्होंने जवानों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईपीएस संचित शर्मा और पुलिस उपाधीक्षक विनी सिंह भी मौजूद रहीं। दोनों अधिकारियों ने परेड और निरीक्षण की प्रक्रिया को नजदीक से देखा। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल में अनुशासन, तत्परता और पेशेवर कार्यसंस्कृति को और मजबूत करना रहा।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन