Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

डीएम गौरांग राठी ने देखा : वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान का हाल

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Nov 8, 2025
Post views : 352

तीन बार जाकर दें फॉर्म, ताकि कोई मतदाता न छूटे – जिलाधिकारी

उन्नाव। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने शनिवार को विधानसभा सदर क्षेत्र में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान का जायजा लिया। उन्होंने बूथ संख्या 164, कल्याणी देवी पर पहुंचकर बीएलओ द्वारा किए जा रहे गणना प्रपत्र वितरण कार्य की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान डीएम ने खुद मतदाताओं को अपने हाथों से गणना प्रपत्र वितरित किए और लोगों से अपील की कि वे सही-सही जानकारी भरकर समय पर बीएलओ को वापस करें। उन्होंने कहा कि हर घर तक प्रपत्र पहुंचना चाहिए, किसी भी स्थिति में लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
डीएम ने निर्देश दिया कि अगर किसी घर के दरवाजे बंद हों, तो भी गणना प्रपत्र वहां अवश्य छोड़ा जाए। बीएलओ को यह भी हिदायत दी कि वे कम से कम तीन बार मौके पर जाकर यह सुनिश्चित करें कि कोई मतदाता छूट न जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। अपात्र व्यक्ति न जुड़ें और पात्र मतदाता न छूटें, इस पर पूरी सतर्कता बरती जाए डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के संशोधन और सत्यापन का काम तेजी से जारी है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन