Sun 07 Jun 2026

ब्रेकिंग

कुत्तों के नोचने पर हुई जानकारी

तीन बीघा पट्टे के बदले सरकारी जमीन खोजने का दावा, सीएम को भेजा पत्र

कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

दो साल पहले हुई थी शादी

मायके बालों ने ससुराली जनों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप,पति समेत कई परिजन हिरासत में

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मुफ्त नेत्र शिविर रोशनी की नई उम्मीद : चौथे शिविर में फिर हुआ सफल ऑपरेशन

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Feb 12, 2026
Post views : 352

विधायक पंकज गुप्त‍ा ने कहा, सेवा कार्य आगे भी रहेगा जारी

उन्नाव शहर में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि जनसेवा उनका प्रमुख लक्ष्य है और क्षेत्र की जनता के सहयोग से ही ऐसे जनहितकारी कार्य संभव हो पाते हैं। उन्होंने शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आम जनमानस ने उन्हें सेवा का अवसर दिया है, जिसके लिए वह हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। विधायक ने बताया कि क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ-साथ सामाजिक और आध्यात्मिक गतिविधियों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। विधायक ने कुंभ यात्रा, अयोध्या यात्रा, मंदिरों के जीर्णोद्धार और गंगाघाट पर बन रहे आरती स्थल का जिक्र करते हुए इन्हें क्षेत्र की सांस्कृतिक व आध्यात्मिक पहचान सशक्त करने वाले महत्वपूर्ण कदम बताया।उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आर्थिक अभाव के कारण कई जरूरतमंद लोग आंखों से संबंधित बीमारियों, खासकर मोतियाबिंद का इलाज नहीं करा पाते। इसी समस्या को देखते हुए साईं हॉस्पिटल के चिकित्सकों और हनुमंत जीव आश्रय के प्रबंधक अखिलेश अवस्थी से चर्चा के बाद हर महीने की 12 तारीख को निःशुल्क आई कैंप आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

विधायक ने जानकारी दी कि यह चौथा शिविर है और इससे पहले तीन शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं। अब तक कुल 90 मरीजों का मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन किया गया है। इसके अतिरिक्त, लगभग 150 लोगों को चश्मा, दवाएं और अन्य आवश्यक चिकित्सा किट प्रदान कर लाभान्वित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि यह सुविधा केवल विधानसभा क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि जनपद के किसी भी कोने से आने वाले जरूरतमंद लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं। विधायक ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई कि यह सेवा कार्य भविष्य में भी जारी रहेगा।

शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने पंजीकरण कराया और जांच व उपचार का लाभ लिया। आयोजन समिति ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार नियमित रूप से शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि जरूरतमंदों को समय पर और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा सके। इस अवसर पर सभासद बृजेश पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, अतुल, प्रदीप सिंह, पवन सिंह, मोना पाण्डेय, राधेश्याम शुक्ला, जीएस भदौरिया, संतोष पाल समेत समस्त चिकित्सक मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन