Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

की याद में पाँच रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

ससुराल से घर लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में हुए सनसनीखेज दंपति हत्याकांड में पुलिस को दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है।

एजेंसियों पर भारी भीड़, सिलिंडर खत्म होने से रोज लौट रहे उपभोक्ता

40 हजार के विवाद में घर में घुसकर दंपति की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के सामने थम गईं सांसें

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

रंग दे बसंती व सर्वधर्म महोत्सव : सुरेंद्र वर्मा ने स्थानीय धर्मगुरुओं से की मुलाकात, सहभागिता का दिया निमंत्रण

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Jan 20, 2026
Post views : 509

शांति, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ आयोजन की तैयारी

उन्नाव। 22 और 23 जनवरी को आयोजित होने जा रहे दो दिवसीय रंग दे बसंती एंव सर्वधर्म महोत्सव को लेकर साईं दरबार मंदिर सेवा समिति के संस्थापक व आयोजक सुरेंद्र वर्मा ने जिले के स्थानीय धर्मगुरुओं और समुदाय के प्रतिष्ठित लोगों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्मगुरुओं समुदाय के प्रतिष्ठित लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। दोनों दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सहभागिता की गुजारिश की। सुरेंद्र वर्मा ने धर्मगुरुओं से संवाद के दौरान बताया कि यह आयोजन बसंत पंचमी और गणतंत्र दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसरों को सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता से जोड़ने की एक पहल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मंच किसी एक धर्म का नहीं, बल्कि सभी धर्मों के आपसी सम्मान, भाईचारे और शांति का प्रतीक होगा। मुलाकात के दौरान सुरेंद्र वर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि 22 और 23 जनवरी को शहर में रंग दे बसंती व सर्वधर्म महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु एक मंच पर उपस्थित होकर सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का संदेश देंगे। दोनों दिनों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। और जिनमें देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां, बसंत पंचमी की सांस्कृतिक झलक और सामाजिक समरसता को दर्शाने वाले कार्यक्रम शामिल रहेंगे। उन्होंने धर्मगुरुओं समुदाय के प्रतिष्ठित लोगों से आग्रह किया कि वे अपनी उपस्थिति से समाज को यह संदेश दें कि धर्म भले अलग हों, लेकिन देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी सभी की समान है। सुरेंद्र वर्मा का कहना है कि जब धर्मगुरु एक मंच पर बैठकर शांति और भाईचारे की बात करते हैं, तो उसका असर सीधे आम लोगों पर पड़ता है। स्थानीय धर्मगुरुओं और समुदाय के प्रतिष्ठित लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे समय की आवश्यकता बताया और कार्यक्रम में शामिल होने पर सहमति जताई। उनका कहना था कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी समझ बढ़ती है और नकारात्मक सोच को दूर करने में मदद मिलती है। आयोजकों के अनुसार महोत्सव में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के माध्यम से खास तौर पर युवाओं को राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और सामाजिक सौहार्द से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।आयोजकों को उम्मीद है कि यह महोत्सव उन्नाव की गंगा-जमुनी तहजीब को और मजबूत करेगा और समाज में सकारात्मक संदेश देगा।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन