मुरादाबाद।नामित पार्षदों का सम्मान समारोह : नगर निगम कार्यालय पर नव निर्वाचित नामित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह
आलम वारसी
Tue, Apr 7, 2026
मुरादाबाद।। टाउन हॉल स्थित नगर निगम कार्यालय में नवनिर्वाचित नामित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शहर के राजनीतिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान सभी नवनिर्वाचित नामित पार्षदों ने अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।समारोह में महापौर विनोद अग्रवाल ने सभी पार्षदों को विधिवत शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नगर निगम की जिम्मेदारी शहर के समग्र विकास से जुड़ी है और इसमें पार्षदों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नामित पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।इस अवसर पर शहर विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, एमएलसी गोपाल अंजान तथा अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने नवनिर्वाचित पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा कि नगर निगम की योजनाओं को सफल बनाने में पार्षदों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है,कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्षदगण, पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे, जिससे पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। समारोह के अंत में सभी ने मिलकर शहर के विकास और स्वच्छता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।
Tags :
मुरादाबाद।नगर निगम कार्यालय पर नव निर्वाचित नामित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन