Sat 12 Sep 2026

ब्रेकिंग

रामपुर ने पूरे सूबे में अपनी कर्मठता और कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

अंडर 14 हॉकी गर्ल्स ने नगर विधायक , आकाश सक्सेना से सुविधाओं को लेकर पत्र सौंपा, ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

मौके पर जेसीबी चलने का आरोप

पुलिस ने घर के पास से दबोचा

मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

खेल मैदान में दिखा जोश और जुनून : मंडलीय बैडमिंटन-टेबल टेनिस में प्रतिभाओं ने मारी बाजी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Aug 12, 2026
Post views : 94

सदर विधायक पंकज गुप्ता ने खिलाड़ियों से कहा, पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़ाएं भागीदारी

उन्नाव। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में बुधवार को मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंडल के अलग-अलग विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मैचों के दौरान खिलाड़ियों में जीत के लिए उत्साह नजर आया। प्रतियोगिता में सदर विधायक पंकज गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी विद्यार्थियों के जीवन का जरूरी हिस्सा है। खेलों से बच्चों का शारीरिक विकास होने के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना भी बढ़ती है। विधायक ने कहा कि प्रतियोगिताओं के जरिए विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। हार-जीत से ज्यादा जरूरी प्रतियोगिता में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लेना और अपनी कमियों को दूर करना है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजकों ने विधायक को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान प्रतियोगिता से जुड़े शिक्षक, प्रशिक्षक, आयोजक और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन