Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

दो बूंद जिंदगी की': पल्स पोलियो अभियान 2026 के लिए महापौर की अपील

*'बेटियों का सुरक्षा कवच': 14-15 साल की किशोरियों के लिए HPV टीकाकरण

कैविनेट मंत्री व डीएम के नेतृत्व में सामूहिक योगाभ्यास कर दिया स्वस्थ भारत का संदेश

राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सैना की बहन ने किया MBBS पूरा

मिश्रा कॉलोनी में शुरू ध्वस्तीकरण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

जिला प्रशासन खुद करेगा सत्यापन : फील्ड वेरिफिकेशन में देरी या लापरवाही पर कार्रवाई के संकेत

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Nov 30, 2025
Post views : 211

सभासदों और जिम्मेदार नागरिकों से संपर्क कर दोबारा वेरिफिकेशन

उन्नाव। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत सदर तहसील क्षेत्र में मतदाता सूची सुधार अभियान तेज कर दिया गया है। प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान सामने आया है कि कई बूथों पर नाम दोहराए गए हैं, कुछ लोग घर बदल चुके हैं और कई मतदाता ऐसे भी हैं जो अब इस क्षेत्र में रहते ही नहीं। प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए बूथ लेवल ऑफीसरों की रिपोर्ट का दोबारा मिलान शुरू करा दिया है। एडीएम वित्त तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील गोंड ने बताया कि सदर तहसील के कुल 24 बूथ ऐसे चिन्हित हुए हैं जहां शिफ्टेड, डुप्लीकेट, अनुपस्थित और विवाहित मतदाताओं की संख्या अपेक्षाकृत अधिक पाई गई। इस कारण इन सभी बूथों पर सूची की फिर से जांच कराई जा रही है। इसके लिए कलक्ट्रेट के 24 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम बनाई गई है जो मौके पर जाकर स्थिति को खुद देखेगी और बीएलओ की सूची का धरातली सत्यापन करेगी।

24 बूथों पर फोकस, फील्ड में जुटी टीम

निर्वाचन विभाग का मानना है कि वोटर सूची उचित और अद्यतन हो तभी सही तरीके से मतदान हो सकेगा। इसी उद्देश्य से 165 उन्नाव विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ द्वारा 4 से 28 नवंबर तक किए गए कार्य की पुन: जांच शुरू की गई है। अब जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों, लिपिकों, पेशकारों और अन्य कर्मचारियों को दी गई है। ये सभी अपने-अपने आवंटित बूथों पर जाकर वार्ड सभासदों, इलाके के सक्रिय नागरिकों और मतदाताओं से सीधे बात करेंगे। जहां दो नाम एक साथ प्रिंट हुए हैं वहां अलगाव कराया जाएगा, जहां लोग दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके हैं उन्हें सूची से हटाने या स्थानांतरित करने की प्रक्रिया समझाई जाएगी।

घर-घर जाकर फॉर्म भरवाए जाएंगे

टीमें मतदाताओं से संबंधित एसआईआर गणना प्रपत्र सीधे उपलब्ध कराएंगी और मौके पर ही भरवा कर वापस लेंगी। मतदाता की पहचान, पते की पुष्टि और फोटो सहित पूरी जानकारी जांच रिपोर्ट में दर्ज करके निर्वाचन कार्यालय को सौंपनी होगी। आदेश साफ है कि फील्ड वेरिफिकेशन में कोई लापरवाही न हो और रिपोर्ट जल्द से जल्द जमा की जाए।

उद्देश्य साफ, सूची साफ

इस अभियान से प्रशासन की मंशा स्पष्ट है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रहे और फर्जी प्रविष्टियां हटाई जाएं। निर्वाचन विभाग इसे पारदर्शी प्रक्रिया की दिशा में एक जरूरी कदम मान रहा है। उम्मीद है कि अंतिम सूची पहले से अधिक सटीक होगी और मतदान के समय किसी को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। यह पुनरीक्षण अभियान आने वाले दिनों में और तेज होने की संभावना है। बूथवार सुधार के बाद रिपोर्ट जिले में समर्पित की जाएगी और आगे की कार्रवाई तय होगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन