Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

दौड़ते कंटेनर में लगी आग : चालक ने कूदकर बचाई जान

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Apr 5, 2026
Post views : 56

कानपुर-लखनऊ हाईवे पर लगा तीन किमी लंबा जाम, दो घंटे बाद यातायात सामान्य

उन्नाव। अजगैन थाना क्षेत्र में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कानपुर-लखनऊ हाईवे पर चल रहे एक कंटेनर में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा कंटेनर धधकने लगा। हाईवे पर चलते वाहनों के बीच उठती लपटों और धुएं के गुबार ने अफरा-तफरी का माहौल बना दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कंटेनर सामान्य गति से आगे बढ़ रहा था, तभी उसके इंजन की तरफ से धुआं उठता दिखाई दिया। चालक असलम और उसके साथ मौजूद कंडक्टर हालात समझ पाते, उससे पहले ही आग तेजी से फैल गई। दोनों ने बिना देर किए चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही पलों में कंटेनर आग के गोले में बदल गया। घटना के चलते हाईवे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब तीन किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दूर खड़े होकर वीडियो बनाए, जबकि कुछ लोगों ने मदद की कोशिश भी की, लेकिन आग की तीव्रता के चलते पास जाना मुश्किल हो गया। सूचना मिलते ही अजगैन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल दमकल विभाग को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक कंटेनर का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। बताया जा रहा है कि कंटेनर में जड़ी-बूटियां और कॉटन लदा था, जिससे आग तेजी से फैल गई। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीम भी मौके पर पहुंची। जेसीबी की मदद से जले हुए कंटेनर को सड़क किनारे हटवाया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद यातायात को बहाल कराया जा सका। थाना प्रभारी मुताबिक, शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। अगर चालक समय रहते कूदकर बाहर नहीं निकलता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन