Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सर्व सनातन उत्थान सेवा समिति में नई नियुक्तियां : संगठन ने सौंपी अहम जिम्मेदारियां

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Dec 24, 2025
Post views : 240

हिमांशु शुक्ला बने प्रदेश मंत्री मीडिया, पंकज त्रिवेदी को उन्नाव जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

उन्नाव। सर्व सनातन उत्थान सेवा समिति ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अपने मीडिया प्रकोष्ठ का विस्तार किया है। समिति द्वारा जारी निर्णय के तहत हिमांशु शुक्ला उर्फ अजीत कुमार शुक्ला को प्रदेश मंत्री मीडिया, उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि पंकज त्रिवेदी को उन्नाव जनपद का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। बताया गया कि यह नियुक्तियां प्रदेश मीडिया प्रभारी पथिक पांडे के मार्गदर्शन में की गईं। संगठन का मानना है कि दोनों नए पदाधिकारी अपने अनुभव और सक्रियता से समिति के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। हिमांशु शुक्ला मूल रूप से तहसील पुरवा क्षेत्र के ग्राम नाथीखेड़ा निवासी हैं और लंबे समय से सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। उनकी पहचान एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में रही है, जिसे देखते हुए उन्हें प्रदेश स्तर पर यह जिम्मेदारी दी गई है। नियुक्ति के बाद आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में दोनों पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। हिमांशु शुक्ला ने कहा कि यह पद केवल नाम या अधिकार का नहीं, बल्कि समाज की निस्वार्थ सेवा का माध्यम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे और जरूरतमंद वर्ग तक सहायता, जागरूकता और शिक्षा पहुंचाने का प्रयास करेंगे। वहीं जिला मीडिया प्रभारी बनाए गए पंकज त्रिवेदी ने कहा कि उन्नाव जनपद में समिति की गतिविधियों को मजबूती देने के लिए वह लगातार कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से समाज के हर वर्ग की समस्याओं और सकारात्मक प्रयासों को सामने लाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सर्व सनातन उत्थान सेवा समिति का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और सनातन संस्कृति व परंपराओं का संरक्षण करना है। संगठन का दृष्टिकोण है कि सेवा कार्यों के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जाए और सांस्कृतिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाए। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिमांशु शुक्ला और पंकज त्रिवेदी संगठन की रीति-नीति के अनुसार कार्य करते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी पथिक पांडे के निर्देशों का पालन करेंगे और संगठन को नई मजबूती देंगे। समिति को उम्मीद है कि इन नियुक्तियों से संगठन की आवाज और सेवा कार्य दोनों को नई दिशा और गति मिलेगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन