Fri 30 Oct 2026

ब्रेकिंग

जिलाधिकारी, अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान चलाया जा रहा है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का अपर जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर,

नवनियुक्त जिला सचिवों का अंकित सिंह परिहार ने किया स्वागत

रात के अंधेरे में खोद डाली जमीन

थाना भोट क्षेत्रान्तर्गत स्थित “इम्पेक्ट कॉलेज” में साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। ब्यूरो रिपो

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

जिला अध्यक्ष रवि चौधरी ने दिया निस्तारण का आश्वासन : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं,

आलम वारसी 2

Sun, Oct 11, 2026
Post views : 125

मुरादाबाद, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से आज भोला सिंह की मिलक में जन चौपाल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं मंत्री प्रतिनिधि तथा 27 विधानसभा प्रभारी रवि चौधरी ने की, जबकि संचालन प्रमुख महासचिव गौरव कुमार ने किया। कार्यक्रम का आयोजन जिला महासचिव विक्की प्रजापति द्वारा किया गया।

जन चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। रवि चौधरी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि पंचायत स्तर पर होने वाले विकास कार्यों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाकर जल्द से जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और गांवों का विकास पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल है।

इस अवसर पर रवि चौधरी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के विचारों, संघर्ष और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर ने पिछड़े, वंचित, शोषित और जरूरतमंद वर्गों की आवाज को राजनीतिक मंच पर मजबूती से उठाने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सामाजिक भागीदारी, समान अवसर, शिक्षा, रोजगार और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही है।

रवि चौधरी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर जनता से संवाद करें, उनकी समस्याओं को समझें और संगठन की नीतियों एवं जनकल्याणकारी प्रयासों को लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि जन चौपाल जैसे कार्यक्रम जनता और संगठन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

कार्यक्रम में महानगर महामंत्री मयंक वर्मा, महानगर प्रभारी अशोक सैनी, जिला प्रचार मंत्री विशाल वर्धन, महिला प्रकोष्ठ की महानगर उपाध्यक्ष प्रीति वर्धन, जिला मीडिया प्रभारी मोहित ठाकुर, महानगर उपाध्यक्ष पिंटू सागर, मूसा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

जन चौपाल के माध्यम से पार्टी पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित स्तर पर उठाकर समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

Tags :

मुरादाबाद

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन