Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

2 अगस्त को होगा महर्षि वेदव्यास अंतर्राष्ट्रीय गुरुकुल विद्यापीठ का भव्य शुभारंभ

अमित मिश्रा ने संभाली कमान

सफाई कर्मचारियों की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

शहर में शुरू हुई शुद्ध पेयजल की नई व्यवस्था

सपा नेता ने शिक्षा का पूरा खर्च उठाने का लिया संकल्प

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

खंडहर मकान में फंदे पर झूलता मिला 9,वीं छात्र का शव : छात्र दो दिनों से था लापता,विलखते परिजनों ने जताई हत्या कीआशंका

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Apr 10, 2026
Post views : 384

बरेली में थाना इज्जतनगर क्षेत्र की न्यू मॉडल रेलवे कॉलोनी में दर्दनाक घटना प्रकास में आई है।एक खंडहर मकान में 9,वीं क्लास के छात्र का शव फाँसी के फंदे पर लटका मिला है।मृतक की पहचान आलोक विराट के रूप में हुई है जो पिछले दो दिनों से घर से लापता था।

प्राप्त जानकारी अनुसार आलोक विराट क्लास 9 का छात्र था जिसने हाल ही में परीक्षा दी थी जो परीक्षा में फेल हो गया था छात्र मानसिक तनाव(डिप्रेशन)में था।दो दिन पूर्व घर से गायब था मामले की जानकारी इज्जतनगर थाना पुलिस को देकर उसके पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद से दो पुलिस टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं।गुरुवार शाम न्यू मॉडल रेलवे कॉलोनी स्थित एक खंडहर मकान में लिंटर के कुंडे से शव लटका बरामद हुआ है।घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

मौके पर पहुंचे एसपी सिटी मानुष पारिक ने बताया कि छात्र दो दिन पहले लापता हुआ था और प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है ।हालांकि पुलिस कई पहलुओं से जांच में जुटी है।

वहीं मृतक के विलखते पिता ने बेटे की हत्या कर शव फांसी पर लटकाने की आशंका जताई है।

इसके साथ ही परिजनों ने केंद्रीय विद्यालय आईवीआरआई के क्लास टीचर पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है।घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया साथ ही पूरे इलाके में शोक का माहौल बन गया।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Bareilly news

Crime news

Uttar Pradesh

Breaking News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन