Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

ऐतिहासिक ठाकुर द्वारा मंदिर को मिलेगा नया स्वरूप

ऐरा भदियार में 100 एमटी क्षमता के नए गोदाम का लोकार्पण

डीएम से लगाई न्याय की गुहार

2 अगस्त को होगा महर्षि वेदव्यास अंतर्राष्ट्रीय गुरुकुल विद्यापीठ का भव्य शुभारंभ

अमित मिश्रा ने संभाली कमान

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पर्यटन विकास कार्य का शुभारंभ : ऐतिहासिक ठाकुर द्वारा मंदिर को मिलेगा नया स्वरूप

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Jul 30, 2026
Post views : 6

विधायक बोले, धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों के विकास से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

उन्नाव। सरोसी ब्लॉक के ग्राम बंदाखेड़ा स्थित ऐतिहासिक ठाकुर द्वारा मंदिर अब नए और आकर्षक स्वरूप में नजर आएगा। मंदिर के सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास कार्य का शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके पहुंचने पर ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन से हुई। सदर विधायक ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की और विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने भी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहर केवल आस्था का केंद्र नहीं होतीं, बल्कि समाज की सांस्कृतिक पहचान भी होती हैं। ऐसे स्थलों का संरक्षण और विकास समय की जरूरत है, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी परंपराओं और संस्कृति से जुड़ी रहें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। मंदिरों और अन्य आस्था स्थलों पर बेहतर सुविधाएं विकसित होने से श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर पर्यटन बढ़ने से रोजगार और छोटे कारोबारों को भी फायदा होगा। उनका कहना था कि बंदाखेड़ा का ऐतिहासिक ठाकुर द्वारा मंदिर भी विकास कार्यों के बाद क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में अपनी अलग पहचान बनाएगा। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। लोगों ने मंदिर के विकास कार्य शुरू होने पर खुशी जताई और उम्मीद जताई कि इससे गांव की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान और मजबूत होगी। इस अवसर पर महंत श्री राम मोहन दास, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अमित त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष सर्वेश लोधी, मंडल महामंत्री अवनीश त्रिपाठी, जिला मंत्री मलखान सिंह, मंडल उपाध्यक्ष महेश सिंह, बीडीसी राहुल सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन