Thu 16 Apr 2026

ब्रेकिंग

37 मवेशियों से ठूंसकर भरा कंटेनर पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार

कलम और तलवार की थीम से सजा तिराहा

कार्यक्रमों का आयोजन कर हर्षल्लास से मनाई गई डा0,भीमराव अम्बेडकर जयंती एवं वार्षिकोत्सव

डा0भीमराव अम्बेडकर 135 वीं जयंती

शोभा यात्रा मैं लगाए गए पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करती सीओ कोतवाली

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

उन्नाव में देर रात एनकाउंटर : नौ मुकदमों वाला चोर दबोचा गया

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Dec 25, 2025
Post views : 344

फायरिंग में घायल हुआ शातिर चोर, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

उन्नाव। जिले में सक्रिय चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार रात असोहा पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। मुठभेड़ में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार देर रात असोहा थाना क्षेत्र के भल्लाफार्म से कालूखेड़ा मार्ग पर जंगलीखेड़ा नहर पुलिया के पास संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार घबरा गए और अचानक फायरिंग करते हुए भागने लगे।स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में वह सड़क पर गिर पड़ा, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया। उसका साथी अंधेरे और झाड़ियों का सहारा लेकर फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान शेरा उर्फ गोलू उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी रउकरना थाना माखी जनपद उन्नाव के रूप में हुई है। फिलहाल वह दही थाना क्षेत्र के औद्योगिक इलाके में रह रहा था। पूछताछ में उसने जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से चोरी के दो बोरे पीतल के घंटे बरामद किए, जिनका कुल वजन लगभग डेढ़ क्विंटल बताया जा रहा है। इसके अलावा एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई पैशन प्रो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर सामने आया कि शेरा उर्फ गोलू कोई नया नाम नहीं है। उसके खिलाफ औरास, बेहटामुजावर, फतेहपुर चौरासी, माखी, सफीपुर और असोहा थानों में चोरी के कुल नौ मुकदमे पहले से दर्ज हैं। लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। मुठभेड़ में घायल बदमाश को तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असोहा में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अलग अलग टीमें गठित कर दी हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में चोरी और अपराध की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। फरार बदमाश को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन