बरेली में गौकशी गैंग का पर्दाफाश : पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश घायल स्थिति में गिरफ्तार,तमंचे व कारतूस आदि उपकरण बरामद!
मुनीश गुप्ता
Mon, Dec 1, 2025
उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद में थाना विशारत गंज पुलिस व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौकशी में लिप्त तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार उनका पर्दाफाश किया।शनिवार देर रात पराबहा उद्दीनपुर लिंक रोड पर हुई पुलिस मुठभेड़ में तीनों बदमाश घायल स्थिति में गिरफ्तार किए गए।सभी आरोपी पहले भी कई बार गौवध के मामलों में जेल जा चुके हैं और पुनः बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
20 नवंबर को जंगल में मिले थे दो बछड़ों के क्षत-विक्षत शव
बीते 20 नवंबर को थाना विशारतगंज क्षेत्र में केला फैक्ट्री के सामने जंगल में दो बछड़ों के क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कम्प मच गया था इस प्रकरण में पुलिस ने मु.अ.सं.226/25 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की थी।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेरा बंदी, बदमाशों ने की फायरिंग
30 नवंबर रात्रि पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि वही गैंग पराबहाउद्दीनपुर लिंक रोड के पास सरकारी ट्यूबवेल पर फिर से गौकशी की तैयारी में है। सूचना मिलते ही पुलिस व सर्विलांस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी शुरू कर दी पुलिस की आहट लगते ही अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी वहीं पुलिस की ओर से भी की गई जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर गए।
गिरफ्तार शातिर अपराधियों में शाकिर पुत्र अनीश (24 वर्ष) – निवासी एजाज़नगर गौटिया, थाना बारादरी,इमरान उर्फ पैप्सी पुत्र छोटे (22 वर्ष)निवासी फरीदापुर,थाना इज्जतनगर
अनीस उर्फ अन्नी पुत्र सिद्दीक (46 वर्ष) निवासी फरीदापुर चौधरी,थाना इज्जतनगर,तीनों शातिरों को हिरासत में लेकर इलाज वास्ते अस्पताल भेज अग्रिम कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार शातिरों के कब्जे से 02 तमंचे 315 बोर 02 जिन्दा कारतूस 05 खोखा कारतूस बजाज डिस्कवर मोटर साइकिल गौवध में प्रयुक्त प्लास्टिक का कट्टा व रस्सी आरोपी इमरान से 320 रूपये नगद किए गए हैँ।
बरामदगी के आधार पर नया मुकदमा मु.अ.सं.236/25, धारा 109 BNS एवं 3/25/27 (1-क) Arms Act के तहत दर्ज किया गया।
पूँछताछ में चौंकाने वाले खुलासे आरोपियों ने स्वीकार किए हैँ कि वे रात के अंधेरे में आवारा पशुओं को पकड़कर उनके पैरों में रस्सी बांधकर वध करते थे।मांस को प्लास्टिक के कट्टों में भरकर बेच देते थे।
पहले भी गौकशी के कई मामलों में जेल जा चुके हैं, 8–10 दिन पहले केला फैक्ट्री के पास दो बछड़ों का वध भी इन्हीं के द्वारा किया गया था पकड़े जाने के डर से और बचने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करते।
सीसीटीवी से बचने के लिए जंगल के रास्तों का उपयोग करते थे
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों आरोपी बेहद शातिर और संगठित तरीके से जगह बदल-बदलकर गौकशी की घटनाओं को अंजाम देते थे।टीम ने समयँ रहते कार्रवाई कर एक बड़ी वारदात को टाल दिया। फिलहाल आरोपियों के नेटवर्क तथा सप्लाई चैन की भी जांच की जा रही है!
Tags :
Breaking Bareilly
The Lucknow Times
Police action
Bareilly breaking
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन