Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

जेल की हकीकत देखने पहुंचे डीएम-एसपी : व्यवस्थाओं का लिया जायजा, बंदियों से भी की बातचीत

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Jan 31, 2026
Post views : 278

बैरक, रसोई, चिकित्सालय से लेकर सुरक्षा इंतजामों तक की गई जांच


उन्नाव। जिला कारागार की व्यवस्थाओं को परखने के लिए शनिवार को प्रशासन और पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी गौरांग राठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने जेल पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों से लेकर बंदियों को मिल रही सुविधाओं तक का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान जेल अधीक्षक पंकज कुमार सिंह भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सबसे पहले जेल परिसर की स्थिति देखी। इसके बाद बैरकों, रसोईघर, जेल चिकित्सालय, महिला और पुरुष बंदी वार्डों का निरीक्षण किया गया। बंदियों की उपस्थिति पंजिका, भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं की भी जांच की गई। अधिकारियों ने सुरक्षा उपकरणों और निगरानी व्यवस्था की स्थिति की जानकारी भी ली। दोनो अधिकारियों ने जेल में बंद कैदियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने भोजन, इलाज और अन्य सुविधाओं को लेकर बंदियों से फीडबैक लिया।

डीएम गौरांग राठी ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि शासन की ओर से निर्धारित सभी मूलभूत सुविधाएं बिना किसी देरी के बंदियों को उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने खास तौर पर साफ-सफाई, समय पर भोजन और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान देने को कहा।एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच कराने और जेल के भीतर किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी। निरीक्षण के अंत में अधिकारियों ने जेल की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए जेल अधीक्षक पंकज कुमार सिंह की सराहना की। साथ ही व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि जेल में अनुशासन और मानवीय सुविधाओं का संतुलन बना रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन