Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

जल निकासी भी होगी बेहतर

डिवाइडर खोदकर खड़े किए होर्डिंग पोल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

अंतिम विदाई : पुलिस लाइन में नम आंखों से दी गई मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार को श्रद्धांजलि

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Dec 28, 2025
Post views : 430

सलामी गार्द के साथ पार्थिव शरीर पैतृक जनपद महोबा भेजा गया


उन्नाव। पुलिस लाइन में रविवार को दिवंगत मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार का पार्थिव शरीर लाया गया। पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक स्थल पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस गार्द द्वारा शोक सलामी दी गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान माहौल अत्यंत गंभीर और भावुक रहा।

गौरतलब है कि मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार का शनिवार देर रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन हो गया था। वह ड्यूटी समाप्त कर वापस लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना से उन्नाव पुलिस महकमे में शोक की लहर फैल गई है। मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार पुत्र बलदेव, मूल रूप से जनपद महोबा के थाना चरखारी क्षेत्र अंतर्गत रोशनपुरा गांव के निवासी थे। वह डायल 112 जैसी महत्वपूर्ण आपात सेवा में तैनात थे और अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कर रहे थे। उनकी असमय मृत्यु को पुलिस विभाग के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।


श्रद्धांजलि सभा में पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी प्रेमचंद और सीओ सिटी दीपक यादव सहित जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों और जवानों ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दिवंगत मुख्य आरक्षी को श्रद्धांजलि दी। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार एक अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित पुलिसकर्मी थे। डायल 112 जैसी महत्वपूर्ण आपात सेवा में रहते हुए उन्होंने हमेशा जिम्मेदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनकी असमय मृत्यु से उन्नाव पुलिस परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है और नियमानुसार हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत मुख्य आरक्षी के पार्थिव शरीर को राजकीय वाहन एवं सलामी गार्द के साथ उनके पैतृक जनपद महोबा के लिए रवाना किया गया। अंतिम विदाई के समय उपस्थित पुलिसकर्मियों ने नम आंखों से अपने साथी को अंतिम सलाम किया। मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार का निधन न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे पुलिस विभाग के लिए गहरा आघात है। उनकी सेवाओं और कर्तव्यनिष्ठा को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन