Tue 03 Nov 2026

ब्रेकिंग

चार लाख रुपये भी ले गए चोर

लोकतंत्र की आवाज बुलंद करने लखनऊ पहुंचे प्रवीण भानु

विधायक अनिल सिंह के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचे कार्यकर्ता

लोकतंत्र के मुद्दे पर भरी हुंकार

एक गिरफ्तार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

अटल उपवन में याद किए गए अटल बिहारी वाजपेयी : राष्ट्रसेवा और सुशासन के प्रणेता को श्रद्धांजलि

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Aug 16, 2026
Post views : 131

भाजपा नेता प्रवीण मिश्र भानु ने कहा, अटल जी का जीवन हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

उन्नाव। शहर के पीडी नगर स्थित अटल उपवन पार्क में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नेता एवं पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्र भानु ने कार्यक्रम में पहुंचकर अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मौजूद लोगों ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। प्रवीण मिश्र भानु ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित रहा। उन्होंने राजनीति में रहते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित को हमेशा प्राथमिकता दी। उनके विचार और कार्य आज भी युवाओं और देश के लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व राजनीति से कहीं बड़ा था। विरोधी दलों के नेता भी उनके व्यवहार और विचारों का सम्मान करते थे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री के रूप में देश के विकास और मजबूती के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। उनकी सहज भाषा, प्रभावशाली वक्तृत्व शैली और दूरदर्शी सोच ने उन्हें देश की राजनीति में अलग पहचान दिलाई। उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्रहित में काम करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर विनय दीक्षित, सतेन्द्र अवस्थी, ज्ञानेंद्र सिंह, रविशंकर अवस्थी, पंकज सिंह, भानू गुप्ता, कुलदीप सिंह, सत्यप्रकाश अवस्थी, धर्मबोध मिश्रा, राणजीत भदौरिया, मुनेश्वर रावत, जयभोले, अजय त्रिवेदी, लक्ष्मीकांत बाजपेई, राजेन्द्र सिंह, छेदीलाल, अमित दीक्षित, रत्नेश, आदर्श दीक्षित और इंदु समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने अटल जी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन