प्रधान व गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल : के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की धूम, महिलाओं ने लिया संकल्प
THE LUCKNOW TIMES
Sun, Mar 8, 2026
केक काटकर धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद फतेहपुर के बहुआ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सुजानपुर में नारी शक्ति का भव्य समागम देखने को मिला। गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष, सुजानपुर ग्राम प्रधान व बहुआ ब्लॉक प्रधान संघ की अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने ग्राम सचिवालय भवन में एकत्रित होकर इस दिन को यादगार बनाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुजानपुर सहित आसपास के गाँवों से आई महिलाओं ने केक काटकर और एक-दूसरे का मुँह मीठा कराकर किया। इस दौरान अध्यक्ष हेमलता पटेल ने उपस्थित सभी महिलाओं को तिलक लगाकर सम्मानित किया और महिला दिवस की बधाई दी। आयोजन के दौरान 'महिला शक्ति और नेतृत्व' पर आधारित विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जहाँ महिलाओं ने प्रेरक गीतों के माध्यम से अपनी ऊर्जा का प्रदर्शन किया।
महिलाओं को संबोधित करते हुए हेमलता पटेल ने कहा, "आज महिलाएं स्वयं को कमजोर न समझें। अवसर मिलने पर अपनी प्रतिभा का परिचय हर क्षेत्र में जरूर दें। एकता और साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।" उल्लेखनीय है कि हेमलता पटेल जनपद में महिलाओं के लिए रोलमॉडल बनकर उभरी हैं।
उनके जीवन संघर्षों और समाज सेवा पर आधारित पुस्तक 'यहाँ विकास का रंग गुलाबी है' उनके संघर्षों की गाथा कहती है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान जैसे राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज व आवासीय डिग्री कॉलेज का निर्माण और यूपी की 'ड्रीम टीम' में चयन उनके बढ़ते नेतृत्व को दर्शाता है तो वहीं आज अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने धूमधाम से महिला दिवस मनाया इस अवसर पर महिलाओं ने एक-दूसरे के गले मिलकर एकता की शपथ ली और समाज में अपनी सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस दौरान रेखा रानी, उत्तरा सिंह, सुनीता, राजरानी, संगीता, सावित्री, अंजना, रजनी, सुमन, आमना, रजिया, स्नेहा, गीता, प्रिया, संयोगिता, मधु, कोमल आदि लोग रहीं |
Tags :
The Lucknow Times
Breaking News
Fatehpur News
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन