Sun 13 Sep 2026

ब्रेकिंग

सरकार के खिलाफ नारेबाजी

राजेपुर मैराथन में प्रतिभागियों ने लगाया दम

जातिसूचक गाली देकर धमकाने और 21 लाख की मांग का आरोप; केस दर्ज

120 परिवारों को मिली राहत

शादी की बात कैंसिल करने पर युवती से मारपीट और छेड़खानी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन : वीर शहीदों की शौर्यगाथा सदैव राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत: विनोद अग्रवाल

आलम वारसी 2

Sun, Sep 13, 2026
Post views : 23

मुरादाबाद। पंचायत भवन में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि शहीदों की शौर्यगाथा और उनका बलिदान देशवासियों को सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

मेयर विनोद अग्रवाल ने कहा कि देश की आजादी और सुरक्षा के लिए वीर जवानों ने जो बलिदान दिया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। नई पीढ़ी को शहीदों के जीवन और उनके त्याग से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए। ऐसे आयोजन समाज में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का काम करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान ‘सूफियाना गायकी—दिव्य समारोह’ के अंतर्गत ‘दी रुद्रा लाइव’ मौसम दयाल टीम द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। संगीत और सूफियाना गायकी से सजी इस संध्या ने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया। प्रस्तुतियों के माध्यम से वीर शहीदों के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजन में श्री राजूभाई अंबेडकर एवं उनकी पूरी टीम का विशेष योगदान रहा। मेयर विनोद अग्रवाल सहित उपस्थित अतिथियों ने सफल आयोजन के लिए आयोजकों एवं सभी सहयोगियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Tags :

Moradabad

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन