Wed 16 Sep 2026

ब्रेकिंग

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

अब कोर्ट में पेश होना होगा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

दबंगों का कहर : जमीन विवाद में महिला-बेटियों को पीटा,नींव खुदवाने का आरोप

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Apr 16, 2026
Post views : 313

उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र के कोरारी खुर्द गांव की रहने वाली एक महिला ने गांव के ही कुछ नामजद आरोपियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, वह अपने घर में खाना बना रही थी तभी आरोपी पक्ष के लोग जबरन घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने घर में रखा खाना बिखेर दिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला और उसकी दोनों बेटियों के साथ मारपीट की, जिससे तीनों को अंदरूनी चोटें आईं। पीड़िता का कहना है कि जान बचाने के लिए वह बेटियों के साथ घर से बाहर भागी और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसी दौरान आरोपी जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे और जबरन उसके घर की जमीन में नींव खुदवाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने कुछ दिन पहले उसके घर में लगे हरे नीम के पेड़ भी बिना अनुमति कटवा दिए थे, जिसकी शिकायत थाना अचलगंज में दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला का कहना है कि आरोपियों की पुलिस में पहुंच होने के कारण उसकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ ही, जिस जमीन को लेकर विवाद है, वह मामला उपजिलाधिकारी सदर उन्नाव के यहां विचाराधीन बताया जा रहा है। इसके बावजूद आरोपियों पर जबरन कब्जे की कोशिश का आरोप है। महिला का यह भी कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने उल्टा उसके परिवार के खिलाफ ही शांति भंग की आशंका में कार्रवाई कर दी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। पीड़िता ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन