फैक्ट्री मालिकों द्वारा निकाले गए मजदूरों का प्रदर्शन : मुरादाबाद में पीतल फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ श्रमिकों का धरना प्रदर्शन
आलम वारसी
Wed, Apr 8, 2026
मुरादाबाद के पीतल उद्यम में श्रमिकों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ पीतल मजदूर यूनियन ने जोरदार प्रदर्शन किया। यूनियन के सचिव संजीव शुक्ला के नेतृत्व में दो श्रमिक, योगेंद्र सिंह और राजीव ठाकुर, फैक्ट्री से निकाल दिए जाने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।
श्रमिकों का आरोप है कि फैक्ट्री मालिक गैर कानूनी तरीके से श्रमिकों को निकाल रहे हैं और कानूनी रूप से देय भुगतान नहीं कर रहे हैं। यूनियन ने मांग की है कि श्रमिकों को दोबारा से फैक्ट्री में रखा जाए और उन्हें वैधानिक भुगतान किया जाए।
पीतल मजदूर यूनियन के सचिव संजीव शुक्ला ने बताया कि मुरादाबाद के पीतल उद्यम में फैक्ट्री मालिक श्रम कानूनों का उल्लंघन कर रहे हैं और श्रमिकों का शोषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री मालिक श्रमिकों से 8 घंटे की जगह 12 घंटे, 14 घंटे, 16 घंटे तक काम ले रहे हैं और इस अतिरिक्त काम का भुगतान नहीं कर रहे हैं।
यूनियन ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप करने की मांग की है और कहा है कि अगर श्रमिकों की मांगें नहीं मानी गईं तो यूनियन उग्र आंदोलन करेगी। धरने पर बैठे श्रमिकों ने कहा कि वे अपने अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे और फैक्ट्री मालिकों की मनमानी नहीं चलने देंगे।
इस प्रदर्शन में पीतल मजदूर यूनियन के कई पदाधिकारी और श्रमिक, विजयपाल सिंह, चंद्रभान सिंह, देवेंद्र सिंह, अंकित सिंह, सुधीर, गोपाल सिंह, रोनू, पूजा, अंशु,शामिल थे।
Tags :
मुरादाबाद।। मुरादाबाद में पीतल फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ श्रमिकों का धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन