Mon 27 Jul 2026

ब्रेकिंग

जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों पर कार्रवाई रोकने की मांग

संविधान बचाने की लड़ाई में सभी की भागीदारी जरूरी

नौ लोगों पर रिपोर्ट

वरिष्ठ पत्रकार आशीष पांडेय के पिता डीएन पांडेय का निधन

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन कर दिया स्वच्छता का संदेश

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

शादी की तैयारियाँ मातम में बदलीं : ससुराल से घर लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

THE LUCKNOW TIMES

Wed, Apr 22, 2026
Post views : 468

बरेली जनपद के थाना फतेहगंजपूर्वी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग रमपुरा की पुलिया पर देर रात्रि ससुराल से घर लौटते समयँ अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मोबाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पहुंची थाना फतेहगंजपूर्वी पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मृतक के मौसेरे साडू भाई राजवीर ने बताया कि मृतक 33 बर्ष संतराम पुत्र मलिखान राठौर फतेहगंजपूर्वी के मोहल्ला शब्बीर कॉलौनी का निबासी है जो अपनी ससुराल ग्राम फुलवा-पचौमी से बाइक द्वारा घर लौट रहा था जो सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया।

वहीं मृतक के रिस्तेदार ने यह भी बताया कि संतराम साली की शादी की तैयारियों में जुटा था साली की वुधवार को लग्न जानी थी और गुरुवार को बारात थी तैयारियों के चलते संतराम बाइक द्वारा देर रात्रि साढ़े दस बजे करीब फुलवा स्थित ससुराल से अपने घर फतेहगंजपूर्वी लौट रहा था जो रमपुरा की पुलिया समीप सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया।छे: भाइयों में सबसे बड़ा था संतराम की शादी 14 वर्ष पूर्व हुई थी कोई संतान नहीं है मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।

घटना की सूचना मिलते ही शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई वहीं परिजनों में कोहराम मच गया।युवक की मोबाइक संख्या युपी 24 बीएल 1895 में अज्ञात वाहन की साइड लगने से युवक सड़क पर गिरने उपरांत किसी अज्ञात वाहन द्वारा सर कुचलने से दर्दनाक मौत होना माना जा रहा है।

Tags :

The Lucknow Times

Accident news Bareilly

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन