Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

मायके बालों ने ससुराली जनों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप,पति समेत कई परिजन हिरासत में

भूमि विवाद और पैमाइश के मामले रहे हावी

गर्मी में बढ़ी लोगों की मुश्किलें

ग्रीष्मकालीन पेंटिंग कार्यशाला का शुभारंभ

राष्ट्रीय कार्यशाला में जुटेंगे कबीर पंथी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: ऑपरेशन कन्विक्शन : उन्नाव बना प्रदेश में अव्वल, मार्च माह में 320 आरोपियों को दिलाई गई सजा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Apr 24, 2025
Post views : 117

एसपी दीपक भूकर ने किया क्राइम रेट कम

सैय्यद फैज़ान "शीबू" रहमान ✍️

उन्नाव। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत एसपी दीपक भूकर के निर्देशन पर उन्नाव पुलिस ने प्रदेश में अपराधियों को सजा दिलाने के मामले में शीर्ष स्थान हासिल किया है। शासन द्वारा 2025 मार्च माह के जारी आंकड़ों के अनुसार उन्नाव में 194 मामलों में 320 आरोपियों को सजा सुनिश्चित कराने में सफलता हासिल की है। जो प्रदेश में सबसे अधिक है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का उद्देश्य अपराधियों को त्वरित न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से सजा दिलाना और न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है। इस उपलब्धि के चलते उन्नाव ने अन्य जनपदों को पीछे छोड़ दिया।

[video width="640" height="360" mp4="https://thelucknowtimes.in/wp-content/uploads/2025/04/TfC0mtkgZbA6JjZF.mp4"][/video]

34 को मिली 10 वर्ष से अधिक की सजा

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 34 अपराधियों को 10 वर्ष से अधिक की सजा दिलाई गई है। 278 अपराधियों को 10 वर्ष से काम की सजा हुई है। वादों का निस्तारण और जो सजा कराई गई है। उनमें उन्नाव जिले को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। ऑपरेशन कनविक्शन के अंतर्गत हर महीने जिले की रैंकिंग निर्धारित की जाती है।

क्या है ऑपरेशन कन्विक्शन

अपराध होने के बाद आरोपी के दोषी साबित होने और उसे सजा मिलने तक की प्रक्रिया बहुत लंबी है। कई केस में आरोपी सजा का एलान होने तक वह बुजुर्ग हो जाता है। कई बार समय पर पैरवी नहीं होने से अपराधी बच भी निकलते हैं। पीड़ित भी लंबे समय तक इंसाफ की आस में बैठा रहता है। समस्या से निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने 'ऑपरेशन कन्विक्शन' की शुरूआत की थी। इसमें दुष्कर्म, हत्या, लूट, डकैती सहित कई प्रमुख अपराधों का शामिल किया गया है। संबंधित मुकदमों की पहचान करने के बाद प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को समयबद्ध सजा दिलाना होता है।

[caption id="attachment_10131" align="alignnone" width="1024"] एसपी उन्नाव: दीपक भूकर[/caption]

अपराधियों को उनके अपराध के अनुसार सजा मिले: एसपी

एसपी दीपक भूकर का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्राथमिकता यही रहेगी कि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिले। अपराधियों को उनके अपराध के अनुसार सजा मिले। प्रभावी पुलिसिंग से न केवल अपराध पर अंकुश लगता है, बल्कि पीड़ितों का आत्मविश्वास भी बढ़ता है। समय पर सजा कराने के लिए पुलिस ने दर्ज मुकदमें में समयबद्ध जांच पूरी कर साक्ष्यों को मजबूती से कोर्ट में प्रस्तुत किया। इससे न सिर्फ पीड़ितों को समय पर न्याय मिला, बल्कि समाज में कानून व्यवस्था के प्रति भरोसा भी बढ़ा है। उन्होनें इस सफलता का श्रेय अपनी टीम को दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पुलिस की कड़ी मेहनत का नतीजा है। उन्होंने उन्नाव को अपराधमुक्त बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन