: सटोरियों पर उन्नाव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सटोरिये पकड़े गए
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान
Fri, Apr 25, 2025
Post views : 99
दीपक भूकर के एक्शन के बाद सदर कोतवाली के सट्टेबाजों में भी मची खलबली
[video width="640" height="360" mp4="https://thelucknowtimes.in/wp-content/uploads/2025/04/99er8yRaIDEkBk5.mp4"][/video] सैय्यद फैज़ान "शीबू" रहमान ✍️ उन्नाव। एसपी दीपक भूकर के निर्देशन पर जिले की पुलिस लंबे समय से जुआ और सट्टेबाजी में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सबसे बड़े सट्टेबाज सौरभ मिश्रा समेत चार अन्य सटोरियों पर कार्रवाई की है। एसपी दीपक भूकर ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि स्वॉट, सर्विलांस व गंगाघाट थाना पुलिस संयुक्त टीम ने बादल निषाद, मुकेश कुमार कुमार उर्फ मिंटू श्रीवास्तव सौरभ मिश्रा उर्फ कल्लू व आश्चर्य अवस्थी उर्फ फूल्लू नामक सटोरियों को हिरासत में ले लिया है। ये चारों सट्टेबाज गंगाघाट थाना क्षेत्र के रहने वाले है। इनके पास से तीन लाख पैसठ हजार कैश, तीन मोबाईल फोन व सफेद स्कार्पियो कार बरामद किया है। पुलिस ने अब नामी सट्टेबाजों पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। जिसके तहत गंगाघाट थाना क्षेत्र के नामचीन सट्टेबाज गिरफ्तार कर लिए गए हैं। चारों आरोपियों पर जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गयी। कार्रवाई से सट्टेबाजों मे मची खलबली बता दें कि पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर अपनी ईमानदार कार्यशैली व अपराधियों में काल के लिए प्रसिद्ध है। अब दीपक भूकर के निर्देशन पर जिले में जुए और सट्टे के अवैध कारोबारियों पर पुलिस की नजर अब टेढी हो गयी है। इस बडी कार्रवाई से इधर, सदर कोतवाली क्षेत्र के सट्टेबाजों में भी खलबली मच गई है। [video width="848" height="424" mp4="https://thelucknowtimes.in/wp-content/uploads/2025/04/उन्नाव_पुलिस_अधीक्ष.q3YCP2_1.mp4"][/video] युवाओं को फंसा रहा था सट्टे के जाल में पकड़े गए बादल निषाद, मुकेश कुमार कुमार उर्फ मिंटू श्रीवास्तव सौरभ मिश्रा उर्फ कल्लू व आश्चर्य अवस्थी उर्फ फूल्लू लंबे समय से सट्टेबाजी व जुए का काम कर रहा थे, और आसपास के युवाओं को भी इस अवैध धंधे में धकेल रखा था। पुलिस जांच में सामने आया कि चारो सट्टेबाज़ क्षेत्र में काफी समय से जुए और सट्टे से मोटी कमाई कर रहा थे। एसपी ने बताया कि इन चारों का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है जिसमें मिंटू श्रीवास्तव पर दस मुकदमे, सौरभ मिश्रा उर्फ कल्लू पर सात मुकदमें, आश्चर्य मिश्रा पर पांच मुकदमें चल रहे है वहीं बादल निषाद पर एक मुकदमा चल रहा है। इनकी गतिविधियां गंगाघाट थाना और आसपास के क्षेत्रों में तेजी से फैल रही थीं, जिससे स्थानीय कानून व्यवस्था पर असर पड़ रहा था। [caption id="attachment_10131" align="alignnone" width="1024"]
एसपी उन्नाव: दीपक भूकर[/caption]
आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी: एसपी
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपियों का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है इनके पास से जो मोबाइल फोन बरामद हुआ उसमें कई लोगों के नम्बर व अहम सुराग मिले है। जांच के बाद उनके खिलाफ भी आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होने बताया कि जुआ व सट्टेबाजों पर निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। एसपी ने एसओजी व गांगाघाट पुलिस को इस सफलता पर शाबाशी दी इसके अलावा 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह सीओ सिटी सोनम सिंह, जयप्रकाश सिंह, अंजनी कुमार सिंह, निखलेश कुमार मौजूद रहे।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन