: बंद गाड़ी में युवक का शव मिलने से हड़कंप,गोली लगने से हुई मौत!
Mon, Jan 27, 2025
बंद गाड़ी में युवक का शव मिलने से हड़कंप,गोली लगने से हुई मौत!
उत्तर प्रदेश अलीगढ़ : अलीगढ़ जिले के थाना क्वार्सी क्षेत्र में सोमवार को एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत होने का मामला सामने आया है रामघाट रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने खड़ी एक नेक्सॉन कार में 22 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला मृतक की पहचान कावेरी वाटिका निवासी समीर यादव के रूप में हुई है, जो अकराबाद में स्थित अपने पिता की मेडिकल शॉप को चलाता था,कार के अंदर से एक पिस्टल बरामद की गई है और मृतक के शरीर पर गोली लगने के निशान मिले हैं फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है प्रारंभिक जांच में ये मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है हालांकि, पुलिस अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए हर एंगल से जांच कर रही हैपुलिस क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन अभय कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंच गई यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस अन्य संभावनाओं को भी खारिज नहीं कर रही है समीर यादव के पिता राजीव यादव एक दवा कारोबारी हैं और अकराबाद में प्रधान भी रह चुके हैं परिवार कावेरी वाटिका इलाके में रहता है इस घटना से परिवार पर गहरा दुख छाया हुआ है,घटना के बाद इलाके में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं प्रारंभिक तौर पर घटना को लेकर कई राउंड फायरिंग और शोर की अफवाहें भी फैली थींलेकिन पुलिस और फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद फिलहाल इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण सबूत जुटाए हैं और मामले की तह तक जाने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है घटना के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए हैं!
: रेप के आरोपी का घर तोड़ने पर रोक, हाईकोर्ट ने कहा- परिजनों को बेघर नहीं कर सकते!
Sun, Jan 26, 2025
रेप के आरोपी का घर तोड़ने पर रोक, हाईकोर्ट ने कहा- परिजनों को बेघर नहीं कर सकते!
उत्तर प्रदेश प्रयागराज : दरअसल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी परिजनों को राहत देते हुए जिला प्रशासन की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगा दी है कोर्ट ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रशासन स्वतंत्र है, लेकिन परिजनों को बेघर करने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है यह आदेश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति डी रमेश की कोर्ट ने शमा बेगम व अन्य की याचिका पर अधिवक्ता राय साहब यादव को सुन कर दिया हैमामला प्रयागराज के कोरांव थाना क्षेत्र का है याची का भाई पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म के आरोप में बंद है पीड़िता के परिजन प्रशासन पर आरोपी का मकान गिराने का दबाव बना रहे हैं इस डर से घर छोड़ चुके परिजनों ने हाईकोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई हैयाची के अधिवक्ता ने दलील दी कि अपराधिक कानून में आरोपी के लिए सजा और सजा दिए जाने की प्रक्रिया निर्धारित है किसी कानून में आरोपी का घर गिराने की सजा का प्रोविजन नहीं है कोर्ट ने राज्य सरकार के अधिवक्ता से 7 फरवरी तक मामले की विस्तृत जानकारी तलब कर याचियों की घर से बेदखल करने व घर को गिराने की करवाई पर रोक लगा दी है!
: तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी फूफा के खिलाफ FIR दर्ज!
Sun, Jan 26, 2025
तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी फूफा के खिलाफ FIR दर्ज!
उत्तर प्रदेश एटा : दअरसल एटा जिले में एक सगे फूफा पर तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है पुलिस ने आरोपी फूफा के खिलाफ कोतवाली नगर में FIR दर्ज की है एटा पुलिस आरोपी फूफा की तलाश कर रही है, एटा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में बीती रात तीन साल की एक मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाने का आरोप सगे फूफा पर लगा आरोपी फूफा दुष्कर्म करने बाद मौके से फरार हो गया गंभीर हालत में बच्ची को जब लोगों ने देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी. मौके पर पहुंचे परिजन बच्ची की हालत देखकर घबरा गये देर रात परिजन कोतवाली नगर पहुंचे वहां उन्होंने आरोपी फूफा (उम्र 40 वर्ष) के विरुद्ध लिखित तहरीर दी पुलिस ने इस मामले आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी बच्ची की हालत गम्भीर बतायी जा रही है एटा के मेडिकल कालेज में मासूम का इलाज चल रहा है पुलिस ने देर रात मासूम का मेडिकल परीक्षण करवाया था कोतवाली नगर पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है बताया जा रहा है कि आरोपी बच्ची को दुकान से कुछ खाने की चीज दिलाने के बहाने घर से बुला कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया!