: पापा मैं जिंदगी से हार गया, अब जीना नहीं चाहता', पिता को आखिरी फोन कर दवा कारोबारी का बेटा हुआ लापता!
THE LUCKNOW TIMES
Wed, Feb 12, 2025
Post views : 90
पापा मैं जिंदगी से हार गया, अब जीना नहीं चाहता', पिता को आखिरी फोन कर दवा कारोबारी का बेटा हुआ लापता!
उत्तर प्रदेश मेरठ : 'पापा मैं जिंदगी से हार गया हूं, अब जीना नहीं चाहता मैं जा रहा हूं' यह उस बेटे का अपने पिता को आखिरी फोन कॉल थी, जिसके बाद बेटा लापता हो गया बेटे ने यह भी बताया कि उसकी कार गंग नहर के पास है जब परिवार वहां भागा-भागा पहुंचा तो कार वहीं खड़ी मिली बेटे का मोबाइल फोन और पर्स भी वहीं मिला, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने गंग नहर में युवक की तलाश शुरू की है घटना मेरठ के कंकरखेड़ा में लाला मोहम्मदपुर गांव की है यहां रहने वाला स्क्रिप्ट राइटर नदीम गायब है पिता नूर इस्लाम ने बताया कि नदीम अपनी होंडा सिटी कार से रोटा थाना क्षेत्र में पूठ खास के पास गंग नहर पहुंचा और वहीं से फोन किया उसने अपने पिता से बात की और कुछ ही सेकेंड में अपनी बात कहकर फोन काट दिया इसके बाद पिता घबरा गए और पुलिस को सूचना देकर गंग नहर पहुंचे, पिता की मानें तो बेटे नदीम ने फोन किया और बोला- 'वह जीना नहीं चाहता आज के बाद उनसे नहीं मिलेगा उसकी कार गंग नहर पर खड़ी है उसका मोबाइल और पर्स कार में रखा हुआ है, जिसे वे ले जा सकते हैं इसके बाद से ही नदीम का कहीं अता-पता नहीं चल रहा है परिजनों की मानें तो नदीम स्क्रिप्ट राइटर था वह काफी समय से नौकरी को लेकर परेशान चल रहा था माना जा रहा है कि इसी तनाव में उसने यह कदम उठाया होगा फिलहाल, पुलिस मामले की जांच और नदीम की तलाश में जुटी है गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है, नदीम के पिता नूर ने बताया कि वह परिवार में हंसी खुशी रहता था अचानक उसने इस तरह का कदम क्यों उठाया? ये कोई नहीं समझ पा रहा है. इस तरह से उसके लापता होने से पूरा घर परेशान है. पुलिस भी गोताखोरों की मदद से गंग नहर में तलाशी अभियान चला रही है. हालांकि अभी तक पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी हैपुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस टीम पहुंची तो वहां कार लावारिस हालत में मिली उसी में नदीम का पर्स और मोबाइल भी रखा था पुलिस अंदाजा लगा रही है कि किसी तनाव की वजह से स्क्रिप्ट राइटर ने गंग नहर में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया होगा हालांकि अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है थाना प्रभारी नीरज बघेल ने बताया कि युवक की तलाश जारी है नदीम के पिता देसी दवाइयों का कारोबार करते हैं परिवार में उसके लापता होने से कोहराम मचा हुआ है पुलिस हर संभव कोशिश कर रही है कि नदीम का पता लगाया जा सके!क्या गंग नहर में कूद गया स्क्रिप्ट राइटर?
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन