Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: फतेहपुर में दहेज के लोभियों ने फिर ली एक नवविवाहिता की जान!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Mar 14, 2025
Post views : 173

फतेहपुर में दहेज के लोभियों ने फिर ली एक नवविवाहिता की जान!

  उत्तर प्रदेश फतेहपुर थाना किशनपुर के मीनातारा खरखर गांव के निवासी जागेश्वर पुत्र नथवा प्रसाद ने थाना असोथर में एक शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए अवगत कराया की उसकी बेटी अर्चना देवी की शादी ग्राम गंभुआ का डेरा मजरा सरकंडी थाना असोथर में लव कुश पुत्र कल्लू निषाद के साथ 2 वर्ष पूर्व हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी और पीड़ित अपनी हैसियत के मुताबिक शादी की थी। पीड़ित के मुताबिक एक वर्ष सब कुछ तो ठीक-ठाक चला फिर अर्चना देवी की सास फूल कुमारी पत्नी कल्लू,कल्लू पुत्र भगवती व दामाद लव कुश पुत्र कल्लू व नंदोई रामकिशोर पुत्र मन्नी लाल निवासी एरियाहापुर थाना किशनपुर ने पीड़ित की बेटी अर्चना देवी को दहेज और लाने के लिए प्रताड़ित करते थे और आए दिन मारपीट भी करते थे जिस पर पीड़ित ने ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से बचाने को लेकर वह अपने बेटी को अपने गांव बुला लाया और ससुराल वालों ने फोन करके दहेज में चार पहिया वाहन व ₹200000 की मांग करते रहे जिस पर मायके पक्ष के लोगों ने दहेज देने में अपनी असमर्थता जताई तो फिर उक्त लोगों ने कहा कि अब रिश्तेदारी बिल्कुल से समाप्त समझो लेकिन ससुराल वालों ने 9 मार्च को फोन कर शादी में शामिल होने के वास्ते कहकर अर्चना देवी पत्नी लवकुश को बुला लिया और 11 मार्च को ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज को लेकर पुनः पीड़ित की पुत्री को प्रताड़ित करने लगे और गाली गलौज किया जिस पर पीड़ित की पुत्री ने अपने पिता से आप बीती बताई और कहा कि यह लोग बहाने से बुलाकर मुझसे दहेज की मांग कर रहे हैं तथा गाली गलौज कर मारपीट कर रहे हैं और दूसरे दिन 12 मार्च को सुबह पीड़ित की पता चला कि उसकी पुत्री की मृत्यु हो गई है जिस पर मृतक के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ना को लेकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाना असोथर में लिखित तहरीर दिया और उक्त लोगों पर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है जिस पर थाना अध्यक्ष ने तहरीर के आधार पर उक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन