Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: हाथ में तख्ती लिए थाने पहुंचे 38 हिस्ट्रीशीटर, खाई अपराध न करने की कसम

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Apr 17, 2025
Post views : 55
  1. [caption id="attachment_9955" align="aligncenter" width="1024"] पुलिस अधिक्षक :- दीपक भूकर[/caption] [caption id="attachment_9957" align="aligncenter" width="447"] सफीपुर कोतवाली प्रभारी:- सुब्रत नारायण त्रिपाठी[/caption]
 

सैय्यद फैज़ान "शीबू" रहमान ✍️

उन्नाव। जनपद के सफीपुर में 38 हिस्ट्रीशीटर हाथ में तख्ती लेकर कोतवाली पहुंचे। इन सभी के हाथ में एक पेपर था, जिस पर लिखा था कि मैं अपराध से तौबा करता हूं। दोबारा अपराध नहीं करूंगा। साथ ही अपराध रोकने में पुलिस की मदद करूंगा। पुलिस की तरफ से भी इन लोगों को आश्वासन दिया गया कि उन्हें बिना वजह परेशान नहीं किया जाएगा। बता दें कि पुलिस अधीक्षक उन्नाव श्री दीपक भूकर के निर्देशन में चलाये जा रहे "आपरेशन दस्तक" के तहत कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में शातिर लुटेरों, हिस्ट्रीशीटरों, चोरों, नकबजनों एवं अभ्यस्त अपराधियों को थाने बुलाकर एवं घर पहुंच कर भौतिक सत्यापन किया जा रहा है तथा सभी को अपराधों से दूरी बनाये रखने की हिदायत दी जा रही है। इसी क्रम में थाना सफीपुर पर थाना क्षेत्र के कुल 38 हिस्ट्रीशीटरों/अपराधियों को थाने बुलाया गया था जिनके द्वारा हाथों में तख्ती लेकर भविष्य में अपराध ना करने की शपथ ली गई है। गौरतलब हो कि एसपी दीपक भूकर कार्यभार संभालने के बाद ताबडतोड़ कार्यवाही से अपराधियों में दहशत है। आए दिन अपराधी थानों में पहुंचकर सरेंडर कर रहे हैं। आपरेशन दस्तक के तहत चलाए जा रहे में जनपद के सफीपुर में 38 हिस्ट्रीशीटर हाथ में तख्ती लेकर कोतवाली पहुंचे। इन सभी के हाथ में एक पेपर था, जिस पर लिखा था कि मैं अपराध से तौबा करता हूं। मैं दोबारा कोई अपराध नहीं करूंगा। नवागत कोतवाली प्रभारी सुब्रत नारायण त्रिपाठी के सामने सभी अपराधियों ने शपथ ली कि अब भविष्य में कभी भी अपराध नहीं करेंगे। इसके साथ ही अगर इनके आस-पास के इलाके में कोई अपराध होता है, तो उसकी सूचना पुलिस को देंगे और अपराध को रोकने में पुलिस की मदद करेंगे। यहां इंस्पेक्टर ने सभी से बातचीत करने के बाद जांच-पड़ताल की। उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि जानी और उन्हें अपराध से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए आपरेशन दस्तक के तहत अभियान चलाया जा रहा है। उसी क्रम में थाना सफीपुर क्षेत्र के समस्त हिस्ट्रीशीटर्स को बुलाया गया था। इस दौरान सभी हिस्ट्रीशीटर ने थाना प्रभारी से मिलकर जब अपने संकल्प के बारे में बताया, तब थाना प्रभारी ने इन सभी हिस्ट्रीशीटर को सामूहिक रूप से अपराध न करने की शपथ दिलाई गई। सभी हिस्ट्रीशीटर को थाने में सप्ताहिक हाजरी लगाने  को कहा साथ ही हिस्ट्रीशीटर्स को हिदायत दी गई कि वह अपराध से दूर रहें। उन्होनें बताया कि ये अभियान पूरे जनपद में पुलिस निरंतर जारी रखेगी। वहीं, सभी कर्मचारी और अधिकारियों को मैसेज दिया गया कि वह उन पर कड़ी निगाह रखें। इधर, इंस्पेक्टर सुब्रत नारायण ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण व अपराधियों के प्रति जनता में भय समाप्त करने के लिए हिस्ट्रीशिटर्स से शपथ दिलाई गई है। वहीं पुलिस की तरफ से आश्वासन दिया कि अनावश्यक रूप से इन लोगों को परेशान नहीं किया जाएगा। दरअसल, पुलिस थानों पर हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की हाजरी लगाई जाती है। इसी क्रम में ये सभी शातिर अपराधी थाने पहुंचे थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन