Thu 05 Nov 2026

ब्रेकिंग

मकान पर कब्जे का आरोप

टीम पहुंची तो भागे

सफीपुर में सपा की चुनावी तैयारी का दिखा उत्साह

आज भी नहीं मिला कब्जा

कथा में भीड़ का फायदा उठाकर कानपुर की महिला को बनाया निशाना

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: फतेहपुर में आवारा सांड के हमले से युवक की हो गई मौत, चलती बाइक पर दौड़कर कर दिया था हमला!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Apr 18, 2025
Post views : 216

फतेहपुर में आवारा सांड के हमले से युवक की हो गई मौत, चलती बाइक पर दौड़कर कर दिया था हमला!

उत्तर प्रदेश फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां अन्ना सांड की टक्कर हो गई। घर वापस लौट रहे बाइक सवार युवक पर सांड ने हमला कर दिया। जिसकी बुधवार दोपहर कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। खागा तहसील से लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अल्लीपुर भादर गांव निवासी सोहन सिंह चौहान माली हालत अच्छी नहीं थी। जिसके चलते बटाई पर खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। बताया जा रहा है कि बीते 7 अप्रैल की सुबह बाइक पर सवार होकर गांव से खागा तहसील मुख्यालय के लिए किसी काम से गया था। वापस लौटते समय जैसे ही बाइक सवार सोहन अपने गांव अल्लीपुर के पास पहुंचा तभी सड़क पर अचानक दौड़कर एक अन्ना सांड आया और चलती बाइक पर हमला कर दिया।हादसे में बाइक से गिरे सोहन के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटे आईं। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे युवक की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया था। यहां एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।हालत में सुधार ना होने पर बुधवार की दोपहर परिजन प्रयागराज लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में युवक की सांसें थम गईं। युवक की आकस्मिक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष तेज बहादुर सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अन्ना मवेशियों को गौशाला भिजवाने की मांग जिले में अन्ना मवेशियों के हमलों से कई लोगों की मौतें हो चुकी हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से निराश्रित पशुओं को गोशाला भिजवाने की मांग की है। ताकि इस तरह के हादसों को रोका जा सके!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन