: यूपी पुलिस के अजब गजब कारनामे, चोर के पते पर जज को तलाशती रही पुलिस, कोर्ट में दी रिपोर्ट-आरोपी नहीं मिला!
THE LUCKNOW TIMES
Mon, Apr 14, 2025
Post views : 52
यूपी पुलिस के अजब गजब कारनामे, चोर के पते पर जज को तलाशती रही पुलिस, कोर्ट में दी रिपोर्ट-आरोपी नहीं मिला!
उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद : दरअसल यूपी के फिरोजाबाद जनपद में पुलिस का हैरान कर देने वाला एक कारनामा सामने आया है जज ने एक मुलजिम की कुर्की का आदेश दिया था लेकिन, उसके पते पर पुलिस जज की तलाश करती रही बाद में दारोगा ने न्यायालय में जो आख्या पेश की उसे देखकर जज हैरान रह गईं आख्या में चोर की जगह जज का नाम लिखा था जज ने अधिकारियों को पत्र लिखकर पुलिस की इस लापरवाही के बारे में जानकारी दी है सोमवार को SSP ने लापरवाह दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया साथ ही मामले की जांच CO को सौंप दी है पूरा मामला मामला जनपद की उत्तर कोतवाली से जुड़ा है, न्यायालय से मिली जानकारी और जज द्वारा पुलिस अफसरों को लिखे पत्र के मुताबिक अपर जिला जज सिविल नगमा खान की कोर्ट के एक वाद में थाना उत्तर के कोटला रोड पीके मांटेसरी स्कूल के पास रहने वाले अभियुक्त राज कुमार उर्फ पप्पू मुलजिम है उसके खिलाफ चोरी और माल बरामदगी का केस है, सुनवाई के दौरान अभियुक्त कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ, कई बार गिरफ्तारी वारंट भी जारी किए गए अभियुक्त के हाजिर न होने पर सिविल जज सीनियर डिवीजन नगमा खान ने पुलिस को अभियुक्त के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई के आदेश दिए इस आदेश की कॉपी तामील कराने की जिम्मेदारी कोतवाली उत्तर के उप निरीक्षक बनवारी लाल को सौंपी गई थी, दारोगा बनवारी लाल ने कोर्ट में जो आख्या पेश की उसे देखकर जज नगमा खान भी हैरान रह गईं आख्या में लिखा, पते पर अभियुक्त नगमा खान की तलाश की लेकिन, वहां इस नाम का कोई नहीं मिला, यानी पुलिस ने चोर राजकुमार के पते पर जज नगमा खान की तलाश की, जज नगमा खान ने पुलिस की इस लापरवाही पर DGP और SSP को पत्र लिखा था, इस पर सोमवार को एसएसपी ने दारोगा बनवारी लाल को लाइन हाजिर कर दिया साथ ही मामले की जांच CO को सौंपी गयी है इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर रविशंकर प्रसाद का कहना है कि न्यायालय द्वारा अभियुक्त राजकुमार पुत्र गणेशी लाल निवासी पीके मोंटेसरी स्कूल के पास थाना उत्तर के खिलाफ एक गैर जमानती वारंट जारी किया गया था जिसमें थाना उत्तर में तैनात उप निरीक्षक बनवारी लाल द्वारा अभियुक्त के नाम के स्थान पर अपर जिला जज सिविल सीनियर डिवीजन का नाम अंकित करते हुए यह रिपोर्ट लगा दी गई थी कि अभियुक्ता इस पते पर नहीं रहती इस संबंध में SI बनवारीलाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है, साथ ही इसमें विभागीय जांच भी संस्थापित कर दी गई है,अब पूरे प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकार नगर द्वारा की जाएगी!Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन