Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: मेरठ में एक और बीवी बनी हैवान... प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, लाश को सांप से डशवाया!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Apr 17, 2025
Post views : 48

मेरठ में एक और बीवी बनी हैवान... प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, लाश को सांप से डशवाया!

  https://youtube.com/shorts/X0_BkYxHPKQ?feature=share उत्तर प्रदेश मेरठ : दरअसल उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद से एक बार फिर सनसनी खेज मामला सामने आया है जहां एक युवक की घर में मौत हो गई थी, उसकी चारपाई पर सांप मिला था, इससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि सांप के काटने से मौत हो गई, लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है युवक को उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर पहले गला दबाकर मार डाला, फिर हत्या का इल्जाम उनके सिर न आए और मौत एक हादसा लगे, इसके लिए दोनों ने युवक के कमर के नीचे सांप रख दिया, जिससे लोगों को लगा कि युवक की मौत सांप काटने से हुई है ये मामला भी मेरठ के सौरभ हत्याकांड जैसा रहा सौरभ को उसकी पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मार दिया था, इसके बाद एक नीले ड्रम में उसे काटकर भर दिया और उस पर सीमेंट डाल दी थी, सेम इसी तरह मेरठ के बहसुमा थाना क्षेत्र का मामला है, जहां अकबरपुर सादात गांव में युवक अमित को पहले उसकी पत्नी रविता ने प्रेमी अमरदीप संग मिलकर मौत के घाट उतारा और फिर उसकी चारपाई पर एक सांप को डाल दिया अमित को पत्नी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में थी जानकारी: पुलिस की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि अमित को अपनी पत्नी के अवैध संबंध के बारे में पता चल गया था. जिसके बाद पति-पत्नी में झगड़ा हुआ. अमित की मौत से तीन दिन पूर्व भी उसका अपनी पत्नी से विवाद हुआ था. मारपीट भी हुई थी. जिसके बाद रविता ने अमरदीप के साथ मिलकर अमित को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया, पुलिस की गिरफ्त में आए रविता के प्रेमी अमरदीप ने बताया कि महमूदपुर सिखेड़ा गांव में सपेरे रहते हैं. एक सपेरे से वाइपर सांप एक हजार रुपए में खरीदा था. रविवार को जब घर के लोग सो गए, तो रविता ने उसको फोन करके बुलाया. दोनों ने सोते समय अमित की हत्या कर दी. इसके बाद किसी को हत्या का शक न हो इसके लिए सांप को लाश के नीचे छोड़ दिया, अमित की मौत रविवार की रात को हुई थी. परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराया. जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो हर कोई हैरान रह गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सांप के काटने के निशान नहीं मिले, बल्कि अमित के चेहरे गर्दन और नाक पर चोट के निशान मिले थे. रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होना बताया गया है, आपको बता दें प्रथम दृश्यट्या जिसने भी अमित को मृत अवस्था में देखा हर कोई यही कहता दिखा कि अमित को सांप ने मार डाला. क्योंकि, मौके से एक सांप भी मिला था तो सभी के जेहन में यही गया कि मौत सांप के काटने से हुई है. सांप को भी लोगों ने मौके से पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर लिया था. सांप को वन विभाग के हवाले कर दिया गया, बहसुमा इंस्पेक्टर इंदु वर्मा ने बताया कि अमित की पत्नी रविता से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूछताछ की गई. उसके अलावा उसके परिवार के अन्य लोगों से भी पूछताछ की गई. जिसमें यह बात निकल कर सामने आई थी कि पति-पत्नी का कई दिन से झगड़ा हो रहा था, जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो रविता ने बताया कि उसने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर अमित की गला दबाकर हत्या की है. खुद को बचाने को उन्होंने एक सपेरे से सांप खरीदा था. प्रेमी सांप को लेकर आया और उसे अमित की कमर के नीचे दबा दिया था, एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में पड़ताल की. जिसमें यह बात निकल कर सामने आई कि अमित की मौत का कारण दम घुटना था. जिसके बाद पुलिस ने नए सिरे से पड़ताल की. अमित की पत्नी से पूछताछ की, तभी उसकी अमरदीप से नजदीकी का भी पता चला. इस पर उसके ब्वायफ्रेंड को भी पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ में पहले तो दोनों गुमराह करते रहे. उसके बाद जब सख्ती से पूछताछ हुई तो यह खुलासा हुआ कि यह मामला सर्पदंश का नहीं बल्कि हत्या का था. हत्या को बेहद ही शातिर तरीके से अमित की पत्नी रविता ने अपने ब्वायफ्रेंड के साथ मिलकर अंजाम दिया था. उसके बाद कत्ल को हादसे की शक्ल में तब्दील करने के लिए उसने और उसके प्रेमी ने लाश के साथ एक जहरीला सांप रख दिया, जिससे यह जाहिर हो कि अमित की मौत सांप के काटने से हुई है, जानकारी के मुताबिक रविता के साथ अमित कश्यप उर्फ मिक्की की शादी लगभग 8 साल पहले हुई थी. रविता का गृह जनपद मुजफ्फरनगर है और अमित मेरठ के बहसूमा क्षेत्र का रहने वाला था. दोनों के 3 बच्चे भी हैं. अमित और अमरदीप टाइल्स लगाने का करते थे काम: एसपी देहात राकेश मिश्रा ने बताया कि अमित और अमरदीप दोनों टाइल्स लगाने का काम करते थे. अमरदीप अमित के घर आता जाता था और इसी बीच दोनों धीरे धीरे एक दूसरे के नजदीक आ गए. रविता और अमरदीप का लगभग एक साल से अवैध संबंध था. हत्या से पहले अमित के साथ रविता शाकुम्भरी देवी के दर्शन करने भी गई थी. वहां से लौटते वक्त रविता ने अमरदीप को कॉल की थी. कहा था कि हत्या की साजिश को आज रात को ही अंजाम देना है, पुलिस की गिरफ्त में आई रविता ने मीडिया से बातचीत में बड़ा खुलासा किया है. उसने अपने पति अमित पर ही कई आरोप लगाए हैं. रविता का कहना है कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था. उसे धंधा करने और कोठे पर बैठाने की धमकी देता था, रविता ने यह भी आरोप लगाया है कि अमित ने ही उसकी मुलाकात अमरदीप से कराई थी. अमित ने उससे अमरदीप को रास्ते से हटाने की बात कही थी. कहा था कि वह अमरदीप को रास्ते से हटाने में उसकी मदद करे. रविता का कहना है कि उसके पति ने ये भी कहा था कि वह ऐसा नहीं करेगी तो उसे भी मार देगा. इसके बाद अपने पति की पूरी बात उसने अपने प्रेमी अमरदीप को बता दी. रविता का कहना है कि उसने अपने प्रेमी के साथ उसी दिन से अमित को ही रास्ते से हटाने का प्लान बनाना शुरू कर दिया था मौत, हत्या न लगे बल्कि एक दुर्घटना लगे, इसके लिए पूरी प्लानिंग की और फिर अमित को मार दिया!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन