Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ईओ कार्यालय में दंडवत लेट गए सभासद

घायल बेटे को देखने रायपुर से आया था घर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हरियाली का महाअभियान शुरू

बिजली कटौती को लेकर सपा नेताओं ने एसडीओ से की शिकायत

बिजली कटौती के खिलाफ AAP का हल्लाबोल, डीएम को दिया ज्ञापन

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: 2 महीने के बच्चे के अपहरण का प्रयास विफल, आरोपी सरफराज खान गिरफ्तार पुलिस ने दिखाई तत्परता!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Jul 31, 2025
Post views : 133

2 महीने के बच्चे के अपहरण का प्रयास विफल, आरोपी सरफराज खान गिरफ्तार पुलिस ने दिखाई तत्परता!

  उत्तर प्रदेश फतेहपुर के राधानगर थाना क्षेत्र में 30 जुलाई 2025 को एक 2 महीने के बच्चे के अपहरण का प्रयास पुलिस ने विफल कर दिया। रश्मी यादव पत्नी राजेन्द्र कुमार ने राधानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि सुबह 8:30 बजे के करीब एक व्यक्ति उनके 2 महीने के बेटे आर्यन यादव को घर से उठाकर ले जा रहा था। रश्मी यादव की जेठानी गुड़िया देवी ने तुरंत 112 पर पुलिस को सूचित किया, और परिवार के सदस्य आरोपी का पीछा करने लगे। पुलिस के पहुंचने तक, रश्मी यादव के नंदोई वीरेन्द्र कुमार यादव भी उनके साथ थे। तलाश के दौरान, सैदाबाग दुर्गा मंदिर के पास रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में आरोपी बच्चे के साथ छिपा हुआ पाया गया। परिवार और पुलिस ने मिलकर आरोपी को पकड़ लिया।   गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान सरफराज खान पुत्र सुल्तान खान के रूप में हुई है, जो मूल रूप से धनतोला, थाना उत्तर दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल का निवासी है, और वर्तमान में 37/1 रेलवे कॉलोनी, किशनगंज, मलकागंज, उत्तरी दिल्ली में किराए के मकान में रहता था। रश्मी यादव ने बताया कि आरोपी उनके घर के बगल में ही किराए पर रहता था। राधानगर पुलिस ने आरोपी सरफराज खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन