Sun 26 Jul 2026

ब्रेकिंग

वरिष्ठ पत्रकार आशीष पांडेय के पिता डीएन पांडेय का निधन

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन कर दिया स्वच्छता का संदेश

एक डिजाइन ने खोल दी 918 गद्दों की कहानी

पढ़ाने वालों की सेहत का भी सरकार रखेगी हिसाब

गाँव स्तरीय गन्ना सर्वे सट्टा के प्रदर्शन कार्य का औचक निरीक्षण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: दुष्कर्म का आरोपी बाबा चढ़ा पुलिस के हत्थे, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Feb 14, 2025
Post views : 132

दुष्कर्म का आरोपी बाबा चढ़ा पुलिस के हत्थे, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई!

  उत्तर प्रदेश मैनपुरी : मैनपुरी जिले में रेप के मामले में फरार चल रहे महंत को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जिले के एक आश्रम में महंत अजय दास ने विवाहिता से दुष्कर्म किया था महंत के छोटे भाई ने भी महिला के साथ दुष्कर्म किया था जानकारी के अनुसार, थाना कुरावली क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने महंत अजय दास, ठाकुर आनंद नंदन निवासी प्रेमपुरा थाना कुरावली, अनीस उर्फ सचिन यादव ननासी थरौली थाना मलावन जनपद एटा, रोहित यादव (अजयदास का गनर) के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया था महिला का आरोप था कि 3 अप्रैल 2023 को अजय दास ने इलाज करने के बहाने फोन करके बुलाया और आश्रम पर बनी कुटिया में उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया विरोध करने पर उसे धमकी दी 4 अप्रैल 2023 को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फिर से दुष्कर्म किया था पीड़िता ने बताया कि बाबा अजय दास महिलाओं को अपने आश्रम में गाड़ी लगाने के नाम पर रात में रोकता है और उनके साथ दुष्कर्म करता है बाबा एक आलीशान चारदीवारी के अंदर आश्रम को बना रखा है, जहां कई लग्जरी गाड़ियां हैं   पीड़िता ने बताया कि 6 मई 2023 को जब महिला ने अजय दास के भाई ठाकुर आनंद नंदन को सारी बात बताई, तो वह वीडियो डिलीट करने का आश्वासन देकर कुटिया में ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया था, जब उसके पति ने विरोध किया, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी साथ ही दोनों आरोपियों ने महिला के घर में गुंडे भेज कर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दिलवाई पीड़िता ने बताया कि 12 अक्टूबर 2024 को मेरे पुत्र को अगवा कर आरोपियों ने कोरे कागज पर हस्ताक्षर करवाए लिए थे   पीड़िता ने यह भी बताया कि वह इस मामले में कई बार थाने की चक्कर लगाए, लेकिन पुलिस ने कई दिनों तक बाबा के खिलाफ मुकदमा नहीं लिखा वहीं न्यायालय ने आदेश के बाद बाबा के खिलाफ यह कार्रवाई हुई है बता दें कि मामले पुलिस ने गुरुवार को मुख्य आरोपी अजय दास को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन