Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ईओ कार्यालय में दंडवत लेट गए सभासद

घायल बेटे को देखने रायपुर से आया था घर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हरियाली का महाअभियान शुरू

बिजली कटौती को लेकर सपा नेताओं ने एसडीओ से की शिकायत

बिजली कटौती के खिलाफ AAP का हल्लाबोल, डीएम को दिया ज्ञापन

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: बरेली में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,एसएसपी अनुराग आर्या ने किया आधा दर्जन सीओ का तबादला!

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Aug 10, 2025
Post views : 101

बरेली में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,एसएसपी अनुराग आर्या ने किया आधा दर्जन सीओ का तबादला!

 

बरेली व्यूरो मुनीश गुप्ता

  दरअसल यूपी के बरेली जनपद में कानून-व्यवस्था की कड़ी और मजबूत बनाने के लिए एसएसपी अनुराग आर्या ने रविवार को आधा दर्जन क्षेत्राधिकारियों(CO) का तबादला कर अहम बदलाव किया है।तबादलों का उद्देश्य पुलिस महकमे को अधिक प्रभावी बनाना एवं जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखना है।तबादला आदेश में शिवम आशुतोष को सीओ सिटी प्रथम से हटाकर क्षेत्राधिकारी हाईवे/लाइन्स की जिम्मेदारी सौंपी गई है।सुश्री सोनाली मिश्रा को क्षेत्राधिकारी नगर-द्वितीय/आरटीसी की जिम्मेदारी दी गई है।इसी प्रकार अजय कुमार को सीओ सिटी सेकंड से हटाकर सीओ मीरगंज बनाया गया है।अंजनी कुमार तिवारी को सीओ मीरगंज से सीओ यातायात/यूपी-112 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।नीलेश मिश्र को सीओ हाईवे से हटाकर सीओ नवाबगंज बनाया गया है।वहीं गौरव सिंह को सीओ नवाबगंज से हटाकर सीओ अपराध/आंकिक का कार्यभार सौंपा गया है।एसएसपी अनुराग आर्या ने कहा कि इन बदलावों से जिम्मेदारियों का बेहतर संतुलन बनेगा और पुलिस विभाग की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।उन्होंने आशा जताई है कि इस फेरबदल से अपराध नियंत्रण,यातायात व्यवस्था और आपात कालीन सेवाओं के संचालन में सुधार होगा।उक्त आदेशों के बाद जनपद में पुलिस बल के विभिन्न हिस्सों में नई ऊर्जा और उत्साह के साथ कार्य शुरू होने की संभावना है।पुलिस प्रशासन का मानना है कि समय- समय पर इस तरह के फेरबदल न केवल कार्यप्रणाली में ताजगी लाते है बल्कि कानून-व्यवस्था को और भी सुदृढ़ करता है।विश्वश्त सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि थाना फतेहगंजपूर्वी में एक दरोगा व एक सिपाही लम्बे समयं से तैनात रहकर अपराधिक प्रवर्ती के लोगों से सांठगांठ बनाये हुए हैँ जिनकी सुधि लेना आवश्यक है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन